Friday, July 10, 2026 |
Home Metro City Specialहोटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने सीजीएसटी विभाग के सामने उठाए कई मुद्दे

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने सीजीएसटी विभाग के सामने उठाए कई मुद्दे

विभाग ने मुद्दों के समाधान का दिया आश्वासन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के नेतृत्व में होटलइयर व टूरिज्म सेक्टर से जुड़े संगठनों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सीजीएसटी आयुक्तालय डिवीजन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सनराइज रिजॉर्ट दिल्ली रोड पर हुई।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान ने होटल व रेस्टोरेंट मालिकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला गया व समाधान के लिए निवेदन किया गया। टूरिज्म सेक्टर से सीए विपुल मैंनी, संदीप गोगिया, अनिल कुमावत, नितिन अग्रवाल व नवल द्वारा बिना सुनवाई जीएसटी विभाग द्वारा जीएसटी निलंबन का मुद्दा, ओयो के मार्फत बुकिंग के कारण गलत जीएसटी नोटिस, जीएसटी विभाग की ओर से समय पर पत्रावली का जवाब न देना, फेसबुक को भुगतान की गई राशि पर जीएसटी जैसे मुद्दे जीएसटी अधिकारियों के समक्ष रखे गए।
जीएसटी कमिश्नर रेणु दहिया व उनकी टेक्निकल टीम ने सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नोटिस से आप घबराएं नहीं बल्कि सही तथ्यों के साथ आप अपनी बात पेश करें। निश्चित रूप से विभाग आपका सहयोग करेगा। इसके अलावा अगर व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर आप हमें समस्या बताएंगे। इसके लिए हमेशा हम आपके लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर रेनू दहिया ने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के सहयोग से टूरिज्म सेक्टर से जुड़े हुए सदस्यों की तत्परता व सक्रियता के लिए फेडरेशन का आभार जताया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया, कार्यकारिणी सदस्य गोपी राम बुनकर, भंवर यादव, विपुल मनी, अनिल कुमावत, पंकज जैन के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment