बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। कोटा, होटल फेडरेशन ऑफ कोटा डिवीजन, बुन्दी, बारां, झालावाड इकाईयों की साधारण सभा की बैठक जगपुरा स्थित मुकुंदरा सरोवर प्रीमियर रिसोर्ट में होटल फेडरेशन ऑफ कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम समन्वयक संदीप पाडिया एवं अंकुर गुप्ता, अनिल मुन्दडा ने बताया कि बैठक में कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ के समस्त होटल रिसोर्ट व्यवसाईयों एवं पर्यटन से जुड़े व्यवसाययों ने भाग लिया। करीब 4 घंटे चली बैठक में हाडौती के पर्यटन विकास के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन हुआ कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ से आए होटल रिसोर्ट व्यवसायों ने अपने-अपने क्षेत्र के पर्यटन के विकास से संबंधित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही होटल रिसोर्ट व्यवसाय में कई विभागों से संबंधित आ रही परेशानियों एवं उसके समाधान किस तरह से हो इस पर भी विचार किया गया।
होटल फेडरेशन ऑफ कोटा डिवीजन के अध्यक्ष के अशोक माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि हाडौती में आकर्षक पर्यटक स्थलों की भरमार होते हुए भी आज हम पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं उसके पीछे सभी सदस्यों की यह राय यही है कि प्रचार प्रसार की कमी एवं राज्य व देश के पर्यटन सर्किट में हाडौती का नहीं जुड़ पाना एक बहुत बड़ा कारण है। होटल फेडरेशन ने सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया कि हाडौती के पर्यटन को देश-विदेश के मानचित्र पर लाने के लिए होटल फेडरेशन कोटा डिवीजन देश प्रदेश में होने वाले पर्यटक फेयर एवं प्रदर्शनियों में अपने पेवेलियन लगाकर पूरे हाडौती के पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी लगायेंगा। इसी कड़ी में राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट जो जयपुर में 13 से 14 सितंबर 2024 को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है जिसमें देश-विदेश के करीब 6,000 टूयूर ऑपरेटर और हजारों की संख्या में पर्यटक भाग ले रहे हैं, जिसमें पूरे देश के पर्यटक सम्भागों के पांडाल भी लग रहे हैं उसमें भी होटल फेडरेशन ऑफ कोटा डिवीजन द्वारा पेवेलियन लगाया जा रहा है, जिसमें हाडोती के पर्यटक स्थलों की संपूर्ण जानकारी एवं 5 दिन यात्रा कार्यक्रम बनाया गया है, जो यहां आने वाले पूरे देश भर के टूयुर ऑपरेटर इसकी जानकारी दी जाएगी एवं हाडौती में पर्यटक स्थलों की संपूर्ण जानकारी के लिए एक सेवीनियर का प्रकाशन जिसकी बीस हजार प्रतियां बन रही है जिसमें पूरी हाडौती के पर्यटन स्थलों की जानकारी होटल रिसोर्ट की जानकारी ट्रांसपोर्टेशन रेलवे बस गाइड की संपूर्ण जानकारी के साथ 5 दिन का एक आकर्षक टयूर पैकेज, जिसमें आने वाले पर्यटकों को रहने खाने ट्रांसपोर्टेशन गाइड टिकट आदि की सभी व्यवस्थाओं का दिया जाएगा जिसका ट्यूर ऑपरेटरों के माध्यम से पूरे देश-विदेश में इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और इन्हीं चीजों का विवरण होटल फेडरेशन द्वारा प्रकाशित की जा रही सेविनियर में भी किया जाएगा साथ ही इसका सोशल मीडिया के माध्यम से देश-विदेश में भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।
बैठक में होटल फेडरेशन की बुन्दी इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चांदवानी, उपाध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, सचिव लोकेश सुखवाल, कोषाध्यक्ष भगवान मंडावरा, सलाहकार महेश पटौदी, तिलक राज एवं बूंदी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने बताया कि बूंदी में आकर्षक पर्यटक स्थलों की भरमार होते हुए भी पयर्टक उस मात्रा में नही आने का मुख्य कारण यहां के पर्यटक स्थलों के रखरखाव की अनदेखी शहर में व्याप्त गंदगी और पर्यटक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पर्यटक स्थलों तक जाने वाली सडक़ों की हालत खस्ता बनी हुई है, अत: प्रशासनिक स्तर पर भी इन सभी में सुधार होना अति आवश्यक है एवं पर्यटक को उद्योग का दर्जा देने के बाद भी इसमें दी जाने वाली छूटों को संबंधित विभागों द्वारा अमल में नहीं लाया जा रहा है, होटल फेडरेशन इसके लिए सरकार एवं संभाग स्तर पर प्रयास करें।
होटल फेडरेशन बांरा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल उपाध्यक्ष महेश शर्मा सचिव जगदीश शर्मा सह कोषाध्यक्ष मुरली राठौर धर्मेंद्र सुवालका अभिजीत गालव एवं मनोज अग्रवाल ने बताया कि बांरा में रेल रोड कनेक्टिविटी का अभाव है अत: सोगरिया से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को बारां से चलाया जाए, जिससे बांरा का सीधा दिल्ली एवं मथुरा से जुडाव हो जाएगा, यहां पर रमणिक एतिहासिक एडवेंचर पर्यटक स्थलों की भी भरमार है, जिसने रामगढ़ अभ्यारण में भण्डदेवरा सोरसन हिरण अभ्यारण पार्वती नदी पर रिवर फ्रन्ट बनाया जाए। सीताबाड़ी 1300 साल पुराना गणेश जी का मंदिर शाहबाद का किला शेरगढ़ का किला छबड़ा का किला नाहरगढ़ का लाल किला, जो दिल्ली लाल किला की तर्ज पर है, लेकिन पर्यटक स्थलों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है। पर्यटन स्थलों जाने के लिए सडकें बेहद खराब है वहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। साथ ही गंदगी की भरमार है इसे प्रशासनिक स्तर पर दुरुस्त किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक हाडौती क्षेत्र में आ सके।

