Saturday, March 14, 2026 |
Home » Third Generation Honda Amaze को एडल्ट ऑक्युपैंट प्रोटेक्शन के लिए भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली

Third Generation Honda Amaze को एडल्ट ऑक्युपैंट प्रोटेक्शन के लिए भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली

by Business Remedies
0 comments

New Delhi : Honda Cars India Ltd. (HCIL) की लेटेस्ट थर्ड जनरेशन Honda Amaze को Bharat New Car Assessment Program (Bharat NCAP) में Adult Occupant Protection के लिए 5 Star Rating और Child Occupant Protection के लिए 4 Star Rating मिली है।

इस उपलब्धि से सुरक्षा के प्रति कंपनी की गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इस उपलब्धि ने Honda Amaze को अपने Segment में सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है तथा सुरक्षा के मामले में Honda की Brand Equity को मजबूत किया है।

इस बारे में Kunal Bahl, Vice President, Marketing एवं Sales, Honda Cars India Ltd. ने कहा, ‘‘Honda Cars India में हम सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व देते हैं। हमारे सभी Models के Design, Engineering, और ग्राहकों पर केंद्रित Innovation का मुख्य मार्गदर्शक सिद्धांत सुरक्षा है। हमें खुशी है कि नई Third Generation की Honda Amaze ने Bharat New Car Assessment Program (Bharat NCAP) में Adult Occupant Protection के लिए 5 Star Rating और Child Occupant Protection के लिए 4 Star Rating प्राप्त की है। इससे Amaze को एक Stylish और प्रभावशाली वाहन के साथ-साथ भारतीय सड़कों के लिए सबसे सुरक्षित Compact Sedan बनाने पर हमारा Focus प्रदर्शित होता है। Honda ने अपने Segment का पहला और सबसे किफायती ADAS (Advanced Driver Assistance System) Honda Amaze में दिया है, जो टक्कर की रोकथाम बढ़ाता है और हर किसी की सुरक्षा बढ़ाने के Honda के वैश्विक लक्ष्य के अनुरूप है।’’

Honda Amaze एक आधुनिक Compact Sedan है, जो अपनी मजबूत Performance, Fuel Efficiency और भरोसेमंद Honda Engineering के लिए मशहूर है। यह ‘Progressive’ (प्रगतिशील) और ‘Classy’ (सबसे उत्तम) होने के अपने विशिष्ट गुणों के साथ एक Sporty Exterior Design में Premium अनुभव प्रदान करती है। इसका Sophisticated और विशाल Interior, Advanced Safety Technology और Features तथा आरामदायक एवं विश्वसनीय Ride के साथ मन की पूरी शांति प्रदान करता है।

पहली बार Car खरीदने वालों, युवा परिवारों और Professionals के बीच Honda Amaze बहुत लोकप्रिय है और अपने आधुनिक Features एवं विश्वसनीयता के साथ अपने Segment में सबसे खास है।

2050 तक Honda वाहनों में टक्कर के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को पूरी तरह से खत्म करने के Honda के वैश्विक लक्ष्य के अनुरूप All-New Honda Amaze में Honda के Global Safety Standard दिए गए हैं, जिनमें 28 से अधिक Advanced Active और Passive Safety Features और Honda Sensing एवं LaneWatch Camera के साथ Segment की पहली ADAS Technology शामिल हैं।

Honda Amaze में Honda Sensing – Advanced Driver Assistance System (ADAS) दिया गया है। इसलिए यह भारत में सबसे किफायती ADAS Enabled Car है, जिसमें Collision Mitigation Braking, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Road Departure Mitigation, Lead Car Departure Alert और Auto High Beam शामिल हैं।

यह Honda के S Body Structure द्वारा निर्मित है, जिसमें 6 Airbag, ISOFIX, EBD के साथ ABS, Brake Assist और Vehicle Stability Assist जैसे Features मजबूत सुरक्षा के मानक स्थापित करते हैं। इसके अलावा भी अनेक Active और Passive Security Features उपलब्ध हैं।

Honda Amaze में Honda का विश्वसनीय 1.2 L i-VTEC Petrol Engine लगा है, जो CVT और 5-Speed Manual विकल्पों में उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment