Wednesday, July 1, 2026 |
Home Business RemediesHi-Green Carbon Limited को संयंत्र के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन की सहमति प्राप्त हुई,लाभ पंचमी के शुभ दिन से परिचालन शुरू

Hi-Green Carbon Limited को संयंत्र के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन की सहमति प्राप्त हुई,लाभ पंचमी के शुभ दिन से परिचालन शुरू

by Business Remedies
0 comments
Hi-Green Carbon Limited

जयपुर। कास्टिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, कॉर्पोरेट खेती, पैकेजिंग और हर्बल उत्पादों से लेकर विविध संतुलित पोर्टफोलियो के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को गांव डोंडाइचा में 100 टन प्रति दिन क्षमता के दूसरे संयंत्र के सफल परीक्षण के बाद, 05 नवंबर, 2024 को जिला: धुले, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) से संचालन की सहमति प्राप्त हुई है। नया संयंत्र ने लाभ पंचमी के शुभ दिन यानी 06 नवंबर 2024 से अपना परिचालन शुरू कर दिया है।

यह करती है कंपनी
कंपनी का राजकोट, गुजरात में मुख्यालय है । हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड, राजकोट, गुजरात आधारित राधे ग्रुप एनर्जी का एक हिस्सा है। समूह का मुख्य फोकस कास्टिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, कॉर्पोरेट खेती, पैकेजिंग और हर्बल उत्पादों से लेकर विविध संतुलित पोर्टफोलियो के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पर है। कंपनी वेस्ट टायरों को 4 प्रमुख उत्पादों में परिवर्तित करती है। (1) रिकवर्ड कार्बन ब्लैक (2) ईंधन तेल (3) सोडियम सिलिकेट ग्लास और (4) स्टील स्क्रैप ।

कंपनी पेटेंटेड कंटीन्यूअस पायरोलिसिस प्रक्रिया संचालित करती है जो पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (ACADA) द्वारा नियंत्रित निरंतर फीडिंग और डिस्चार्र्जिंग प्रणाली के साथ निर्बाध कार्य पद्धति है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और इसमें किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। इसके प्रमुख उत्पाद कच्चे माल श्रेणी के अंतर्गत पुनर्प्राप्त कार्बन ब्लैक (आरसीबी) और स्टील तार, ऊर्जा घटक श्रेणी के अंतर्गत ईंधन तेल और संश्लेषण गैस हैं। ऊर्जा का कुशल तरीके से उपयोग करने के लिए, कंपनी पायरोलिसिस प्रक्रिया के दौरान उत्पादित संश्लेषण गैस को प्लांट्स प्लांट चलाने के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल में लेती है और बची हुई संश्लेषण गैस को सोडियम सिलिकेट के निर्माण के लिए परिवर्तित करती है, जिसे आमतौर पर कच्चे ग्लास के रूप में जाना जाता है।

ईंधन तेल सीमेंट कंपनियों व अन्य को बिक्री किया जाता है। जबकि सोडियम सिलिकेट साबुन और लिक्विड डिटर्जेंट का प्रमुख रॉ मैटेरियल है और उन्हें बनाने वाली कंपनियों को सोडियम सिलिकेट बिक्री किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment