वाईफाई, optical fiber और 5G जैसी अगली पीढ़ी की technologies में विशेषज्ञ अग्रणी भारतीय दूरसंचार कंपनी HFCL Limited ने high quality के high fiber count Optical Fiber Cable (OFC) की आपूर्ति के लिए एक Global Multinational Company के साथ दीर्घकालीन international supply agreement किया है। OFC products के मौजूदा sales value के आधार पर इस contract का कुल संभावित मूल्य करीब 10,159 करोड़ रुपये है।
इस पांच वर्षीय agreement का execution कंपनी की विदेश में स्थित wholly owned subsidiary द्वारा किया जाएगा, जिसमें purchase orders project और specific requirements के अनुसार समय-समय पर जारी किए जाएंगे।
यह उपलब्धि HFCL Limited के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक, बहुवर्षीय OFC supply arrangement हासिल करने का प्रतीक है, जो advanced fiber connectivity solutions में इसकी बढ़ती global presence को और मजबूत करता है।
इस agreement के तहत HFCL Limited calendar year 2026 से 2028 तक हर साल minimum quantity में multi-million fiber kilometer OFC की supply करेगी, जिसे 2030 तक दो अतिरिक्त वर्षों के लिए automatically extend किया जाएगा। इस agreement से subsidiary को customer के authorized affiliates और appointees को भी OFC supply करने की सुविधा मिलेगी।
HFCL Limited एक अग्रणी technology company है जो telecom operators, enterprises और governments के लिए next generation digital networks के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। मजबूत R&D capabilities, global system integration और देशभर में अत्याधुनिक optical fiber और cable manufacturing units के बल पर HFCL Limited लगातार innovative और sustainable connectivity solutions उपलब्ध करा रही है।
नवीनतम agreement global OFC market में HFCL Limited की competitive position को और मजबूत करता है और दुनियाभर में high capacity fiber infrastructure की बढ़ती demand के बीच इसके long-term growth prospects को भी समर्थन देता है।

