मुंबई, 22 अगस्त 2025 — एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी और अग्रणी स्टॉक ब्रोकिंग फर्म, एचडीएफसी सिक्योरिटीज हमेशा से मानती आई है कि तकनीक विकास और बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी टेक-फर्स्ट दृष्टिकोण के तहत, कंपनी ने सुश्री मंगलम गणेश को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।
वित्तीय और सिक्योरिटीज क्षेत्र में 26 से अधिक वर्षों के व्यापक अनुभव के साथ, सुश्री मंगलम ने ऐसे इनोवेटिव तकनीकी समाधान दिए हैं जो व्यवसाय को नई दिशा देने में सफल रहे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज से जुड़ने से पहले, वह एक्सिस सिक्योरिटीज में सीटीओ थीं, जहाँ उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की अगुवाई की, हाई-परफॉर्मिंग टीमों का निर्माण किया और मजबूत डिजास्टर रिकवरी सिस्टम स्थापित किए। इससे पहले, उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और 3i इन्फोटेक व लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक लिमिटेड जैसी अग्रणी आईटी कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाई हैं।
मुंबई के एक प्रतिष्ठित संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाली मंगलम, ग्राहकों को सर्वोपरि रखने के विजन के साथ काम करती हैं और वे डिजिटल नवाचार के प्रति गहरी रुचि रखती हैं। उनका फोकस नई तकनीकों, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव पर है। उनकी रणनीति एप्लिकेशन-स्तरीय स्केलेबिलिटी और प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस को मजबूत करने पर केंद्रित है, ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और निर्बाध ट्रेडिंग अनुभव मिल सके।
अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए, सुश्री मंगलम गणेश ने कहा, “कंपनी की यात्रा के ऐसे महत्वपूर्ण समय में एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर तकनीक के जरिए इनोवेशन बढ़ाने, प्लेटफॉर्म क्षमताओं को मजबूत करने और हमारे ग्राहकों को श्रेष्ठ मूल्य प्रदान करने की दिशा में काम करने की उम्मीद करती हूँ।”
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के एमडी और सीईओ धीरज रेली ने कहा, “सुश्री मंगलम गणेश का हमारी टीम में स्वागत करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं। तकनीकी नेतृत्व में उनकी गहरी विशेषज्ञता और सिद्ध अनुभव हमारी डिजिटल प्रगति को तेज करने और प्लेटफॉर्म को और अधिक ग्राहक-केंद्रित और कुशल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। तकनीकी नवाचार को लेकर उनकी दृष्टि हमारे उस लक्ष्य से पूरी तरह मेल खाती है, जिसमें हम अपने ग्राहकों को एक सुरक्षित, सहज और अत्याधुनिक ट्रेडिंग अनुभव देना चाहते हैं।”
पेशेवर जीवन से इतर, मंगला को उभरते कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को कोडिंग सिखाने, नई तकनीकी प्लेटफॉर्म्स को एक्सप्लोर करने, योग और ध्यान करने का विशेष शौक है। साथ ही उन्हें पढ़ने और संगीत सुनने का भी शौक है, जो उनके जीवन और कार्य के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज का विज़न है कि निवेशकों को सहज, सुरक्षित और पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएँ। मंगला की नियुक्ति इस विज़न को और मजबूत करती है और कंपनी की टेक-फर्स्ट संगठन बनने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

