Notice: Function WP_Styles::add was called incorrectly. The style with the handle "market-ticker-cgb-style-css" was enqueued with dependencies that are not registered: wp-blocks. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /home/punitremedies/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 20, 2026 |
Home Breaking NewsGST सुधार से बढ़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार, high frequency indicators से मिले सकारात्मक संकेत : वित्त मंत्रालय

GST सुधार से बढ़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार, high frequency indicators से मिले सकारात्मक संकेत : वित्त मंत्रालय

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/New Delhi (IANS)।कई high frequency indicators से संकेत मिले हैं कि Goods and Services Tax (GST) में सुधार से देश में आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। Finance Ministry की ओर से गुरुवार को जारी किए गए monthly economic review में यह जानकारी दी गई। रिव्यू में बताया गया कि 2025 के September और October के दौरान e-way bill generation में सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, वित्त वर्ष 26 के April से October की अवधि के दौरान GST collection में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो दिखाता है कि देश में consumption और compliance तेजी से बढ़ रहा है।

सरकार ने कहा कि देश की manufacturing economy में भी तेज उछाल देखा गया है। October में Manufacturing Purchasing Managers Index (PMI) बढ़कर 59.2 हो गया है, जो कि September में 57.5 पर था। इसकी वजह GST सुधार, productivity बढ़ना और technology में investment बढ़ना है। इसके अलावा service sector में भी PMI October में 58.9 पर रहा है, जो गतिविधियों में बढ़त को दर्शाता है। जब भी PMI 50 से ऊपर होता है तो गतिविधियों में बढ़त होती है।

Petrol consumption भी बढ़कर October में पांच महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसमें सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। हालांकि, diesel में सालाना आधार पर वृद्धि करीब सपाट रही, लेकिन खपत चार महीनों के उच्चतम स्तर पर थी। Port cargo activities में भी तेज वृद्धि देखी गई है और October में यह दोहरे अंक में बढ़ी हैं, जो दिखाता है कि trading activities में तेजी बनी हुई है।

रिव्यू में बताया गया कि agricultural income मजबूत रहने के कारण ग्रामीण खपत में भी काफी सुधार हुआ है। साथ ही शहरी खपत भी मजबूत बनी हुई है। GST reform का पूरा असर अगली दो तिमाही में देखने को मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment