Saturday, March 14, 2026 |
Home » Gravita India ने National Metal Industries Limited के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Gravita India ने National Metal Industries Limited के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित Gravita India Limited वैश्विक स्तर पर कार्यरत अग्रणी recycling कंपनी है। कंपनी ने National Metal Industries Limited (“आरएमआईएल”) की 98.95 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सौदे का कुल मूल्य 559.08 करोड़ रुपये है। यह सौदा 31 मार्च, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।

आरएमआईएल तांबा और तांबा मिश्र धातु उत्पादों, जिनमें strips और coils शामिल हैं, के सबसे प्रतिष्ठित निर्माताओं में से एक है, जिसकी export में मजबूत उपस्थिति है। आरएमआईएल के राजस्व का लगभग 40 फीसदी हिस्सा United Arab Emirates, United States, Thailand, Sri Lanka, Kenya, Indonesia, Oman और Saudi Arabia जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में export से प्राप्त होता है। कंपनी Gujarat के Sarigam में लगभग 15 एकड़ में फैली एक एकीकृत manufacturing facility संचालित करती है, जिसकी स्थापित production capacity 31,200 metric ton प्रति वर्ष है।

आरएमआईएल ने electrical और automotive applications में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है, जिससे Gravita India Limited को भारत की ‘Make in India’ पहल के अनुरूप उच्च प्रवेश बाधाओं और policy-supported क्षेत्रों तक पहुंच प्राप्त होगी।

प्रस्तावित अधिग्रहण से Gravita India Limited को तांबा और तांबा मिश्रधातु उत्पादों में रणनीतिक रूप से विस्तार करने में मदद मिलेगी, जिसमें तांबे के scrap से तांबा मिश्रधातुओं का recycling शामिल है, जो lead, plastic, rubber और aluminium recycling में इसके मौजूदा व्यवसायों का पूरक होगा। यह कदम एक एकीकृत recycling और value-added products निर्माता के रूप में Gravita India Limited की स्थिति को और मजबूत करेगा, साथ ही इसकी competitive position और margin profile को बढ़ाएगा।

वैश्विक merger एवं acquisition advisory firm, Singhi Advisors ने Gravita India Limited के लिए एक विशेष strategic और financial advisor के रूप में कार्य किया, जबकि Crawford Bayley & Company Advocates & Solicitors ने Gravita India Limited के कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य किया।

यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब तांबे की वैश्विक demand लगातार बढ़ रही है। पिछले 50 वर्षों में, electrical और electronic products, building construction, industrial machinery और equipment, transportation equipment, और consumer एवं general products जैसे क्षेत्रों के विस्तार के कारण विश्व स्तर पर refined copper का उपयोग तीन गुना से अधिक बढ़ गया है।



You may also like

Leave a Comment