Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate World‘GP Eco Solutions India Limited’ को यूपीएनईडीए से पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

‘GP Eco Solutions India Limited’ को यूपीएनईडीए से पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नोएडा आधारित ‘जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड’ सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को सोलर ईपीसी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को उत्तर प्रदेश नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) ने पीएम-कुसुम घटक-सी2 योजना के अंतर्गत आरईएससीओ मॉडल के माध्यम से इटावा, उत्तर प्रदेश में 2.3 मेगावाट एसी ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना और कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश में 3 मेगावाट एसी ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ठेका पत्र (एलओए) जारी किया है। यह परियोजना पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ाने में योगदान करती है।



You may also like

Leave a Comment