Friday, July 10, 2026 |
Home Tech Worldएयरटेल के किफायती अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक के साथ उठाये 180 से अधिक देशों में निर्बाध कनेक्टिविटी का आनंद

एयरटेल के किफायती अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक के साथ उठाये 180 से अधिक देशों में निर्बाध कनेक्टिविटी का आनंद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। एयरटेल के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक के साथ इस पर्यटन सीजन के दौरान, ग्राहक 180 से अधिक देशों में निर्बाध कनेक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं। ये प्लान ग्राहकों को कनेक्टिविटी संबंधी सभी चिंताओं से मुक्त दुनिया भर में यात्रा करने की आजादी देता है। मात्र 133 रुपये प्रतिदिन से शुरू होने वाले प्लान के साथ, एयरटेल 180 से अधिक देशों में निर्बाध वॉयस और हाई-स्पीड डेटा कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए यात्रियों को किफायती सुविधा प्रदान कर रहा है।

एयरटेल के बेहतर डेटा लाभ, इन-फ़्लाइट कनेक्टिविटी और चौबीसों घंटे ग्राहक सहायता सुविधाएं, उपयोगकर्ता अनुभव को और भी बेहतर बना देते हैं। सरलता और सुविधा के महत्व को समझते हुए, एयरटेल ने ग्राहकों को अलग-अलग गंतव्यों वाले देशों के लिए कई पैक लेने की आवश्यकता से आजादी दिलाते हुए प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया है। इसके बजाय, यात्री अब अपनी यात्रा की अवधि के आधार पर एक एकल, सर्व-समावेशी पैकेज का चयन कर सकते हैं, जो उन्हें बेजोड़ किफ़ायती दरों पर दुनिया भर में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

अमेरिका, यूएई, यूके, सऊदी अरब, थाईलैंड, सिंगापुर, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अन्य प्रमुख गंतव्य देशों में प्रमुख दूरसंचार प्रदाताओं के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, एयरटेल ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्री कॉल, वेब सर्फिंग और कंटेंट स्ट्रीम करते समय या घर पर अपने प्रियजनों के साथ शानदार तस्वीरें साझा करते समय लगातार जुड़े रह सकें। इस गर्मी के यात्रा सीजन से पहले, एयरटेल एक बेहतरीन यात्रा साथी बनकर ग्राहकों को दुनिया के दूर-दराज के कोनों की सैर करते हुए हर कदम पर अपनों और दुनिया के साथ जुड़े रहने की आजादी देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक किफायती और सुविधा संपन्न पैक के साथ, एयरटेल यात्रियों के यात्रा के दौरान अपनों और दुनिया से जुड़े रहने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है।



You may also like

Leave a Comment