Thursday, July 23, 2026 |
Home Metro City Specialराज्यपाल ने किया ‘गोबर/गोमूत्र ग्रामीण उद्योग क्रांति 2026’ पुस्तक कवर पेज का विमोचन

राज्यपाल ने किया ‘गोबर/गोमूत्र ग्रामीण उद्योग क्रांति 2026’ पुस्तक कवर पेज का विमोचन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़ | प्रधानमंत्री Narendra Modi के गौ माता प्रेम से प्रेरित होकर Rajeev Khandelwal, Founder Idea Mine द्वारा किसान भाइयों एवं गोपालकों के हित में लिखी जा रही पुस्तक ‘गोबर/गोमूत्र ग्रामीण उद्योग क्रांति 2026’ के कवर पेज का विमोचन लोक भवन में एक शिष्टाचार भेंट के दौरान राजस्थान के राज्यपाल Haribhau Bagde द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पुस्तक में विभिन्न प्रकार के गोबर एवं गोमूत्र उत्पादों की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किसान भाइयों एवं गोपालकों के लिए बड़ा हितकारी होगा। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा तथा गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाले अद्भुत उत्पादों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

राजस्थान में लिखी जा रही यह पुस्तक पूरे भारत में एक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने का कार्य करेगी। आत्मनिर्भर गौशाला तथा गो संवर्धन के हितार्थ लिखी जा रही इस पुस्तक से बड़े स्तर पर किसानों एवं गोपालकों को एक नई दिशा प्रदान की जा सकेगी तथा उनकी आर्थिक मजबूती की दिशा प्रशस्त होगी।

इस अवसर पर Rajeev Khandelwal के सुपुत्र Kartik Khandelwal भी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment