बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड से रूपये 172.99 करोड़ का एक बड़ा ईपीसी ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट पंजाब के बठिंडा जिले के गांव घुड़्डा में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़ा है।
प्रोजेक्ट की खास बातें:
कुल ऑर्डर मूल्य : रूपये 172.99 करोड़
क्लाइंट : एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड
स्थान : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा, पंजाब
प्रोजेक्ट के तहत ये निर्माण शामिल हैं:
400 सीटों वाला गल्र्स हॉस्टल
600 सीटों वाला बॉयज हॉस्टल
100 सीटों वाला इंटरनेशनल स्टूडेंट्स हॉस्टल
एकेडमिक ब्लॉक
वाइस चांसलर का निवास
बाहरी विकास कार्य
प्रोजेक्ट पूरा होने की समय सीमा : लगभग 21 महीने
यह ऑर्डर ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के बढ़ते इंस्टीट्यूशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो को मजबूती देगा। साथ ही, देशभर में जटिल और बहु-घटक ईपीसी प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने में कंपनी की विशेषज्ञता को भी दर्शाता है। कंपनी सिविल, एमईपी और टर्नकी सेगमेंट में उच्च गुणवत्ता वाले इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान देने पर फोकस कर रही है।

