Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business Remediesपतंजलि के ‘Wellness’ का दुनिया में बढ़ रहा वैश्विक भरोसा, 1.38 करोड़ लोगों का हुआ उपचार, इनमें 88 देशों के हजारों विदेशी मरीज भी शामिल

पतंजलि के ‘Wellness’ का दुनिया में बढ़ रहा वैश्विक भरोसा, 1.38 करोड़ लोगों का हुआ उपचार, इनमें 88 देशों के हजारों विदेशी मरीज भी शामिल

by Business Remedies
0 comments

 


पतंजलि में उपचार कराने आने वाले सभी मरीजों का Digital Medical Record तैयार

5000+ Doctors और 500+ Scientists के साथ काम कर रहा पतंजलि का विशाल Network

पतंजलि Integrated Health Model के साथ समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ा

स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की सोच से साकार होगा Medical Tourism का Global Hub

हरिद्वार: पतंजलि आज उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है, जो जीवनशैली से जुड़े रोगों से लंबे समय से जूझ रहे हैं। बढ़ती उम्र, Chronic Disease और Lifestyle Disorder से पीड़ित लोग पतंजलि की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

patanjaliयही वजह है कि देश-दुनिया के 1.38 करोड़ से अधिक मरीजों ने बीते कुछ वर्षों में पतंजलि के Wellness Model पर भरोसा जताया है। खास बात यह है कि इसमें 88 देशों के 45 हजार से अधिक विदेशी मरीजों का उपचार किया गया है। विदेशी मरीजों का लगातार आना Ayurveda की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पतंजलि ने Patanjali Integrated Health Model की ओर कदम बढ़ाए हैं, जिसमें Ayurveda, Yoga, Naturopathy और आधुनिक तकनीक का समन्वय किया जा रहा है।

Digital Medical Record के अनुसार पतंजलि Ayurvedic Hospital, Wellness Centers और चिकित्सा संस्थानों में यूरोप, मध्य-पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका समेत करीब 88 देशों के 45 हजार से अधिक विदेशी मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं।

इन प्रयासों के कारण देश में पिछले कुछ वर्षों में Ayurveda Wellness की मांग में भी तेजी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार Ayurveda आधारित Wellness Retreat की बढ़ती लोकप्रियता में पतंजलि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

देश में Wellness Tourism को बढ़ावा देने की सोच के साथ पतंजलि भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भारत के लिए Ayurveda अब केवल एक विकल्प नहीं बल्कि एक भरोसेमंद स्वास्थ्य पद्धति के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है।


इन राज्यों से पतंजलि आ रहे सबसे अधिक मरीज

वैसे तो पतंजलि में देश के लगभग हर राज्य और विदेशों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। लेकिन आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र से आने वाले मरीजों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।


ऐसे समझें कैसे पतंजलि Health Revolution की ओर बढ़ रहा

  • 1.38 करोड़+ मरीजों का उपचार
  • 57% पुरुष और 43% महिलाएं
  • 46% मरीज 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के
  • 99.7% भारतीय और 45 हजार विदेशी मरीज
  • 88+ देशों के मरीजों का उपचार
  • 5000+ Doctors और 500+ Scientists
  • 10 लाख से अधिक Yoga Volunteers
  • 1 लाख से अधिक निशुल्क Yoga Classes
  • प्रतिदिन 15000 निशुल्क OPD
  • 500 से अधिक Research Papers

WHO और Ayush Ministry की सोच के अनुरूप पतंजलि Wellness

पतंजलि Wellness Network के आंकड़ों के अनुसार कुल मरीजों में लगभग 43% महिलाएं और 57% पुरुष हैं। इससे स्पष्ट है कि महिलाएं भी अब Ayurveda आधारित उपचार को अपना रही हैं।

वरिष्ठ नागरिकों का भी Ayurveda पर भरोसा बढ़ा है। पतंजलि उन्हें सुरक्षित, संतुलित और बेहतर स्वास्थ्य समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

पतंजलि Wellness का मॉडल World Health Organization (WHO) और Ayush Ministry की उस सोच के अनुरूप है, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा को Universal Health Coverage का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।


आचार्य श्री का कथन

पतंजलि का लक्ष्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि Evidence-Based Ayurveda को वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था की मुख्यधारा में स्थापित करना है।

Digital Medical Record, गहन Research और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से Ayurveda को वैज्ञानिक प्रमाणिकता प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

भारत की गौरवशाली ऋषि परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संगम से ऐसा Integrated Health Model विकसित किया जा रहा है, जो सुलभ, किफायती और मानवता के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में सक्षम हो।

यह केवल चिकित्सा का विस्तार नहीं, बल्कि विश्व कल्याण की भारतीय सोच को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का संकल्प है।


स्वामी जी का कथन

Yoga, Ayurveda, Naturopathy, संतुलित आहार और वैज्ञानिक उपवास आधारित जीवनशैली आज करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य और नई आशा का माध्यम बन रही है।

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से लोगों को मिल रही राहत यह दर्शाती है कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली पर दुनिया का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

हमारा संकल्प Yoga, Ayurveda और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को एकीकृत कर ऐसा Integrated Health System विकसित करना है, जो केवल रोगों का उपचार ही नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए।

आने वाले समय में भारत विश्व का प्रमुख Health and Wellness Destination और समग्र चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनेगा। इस दिशा में पतंजलि की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक होगी।



You may also like

Leave a Comment