New Delhi। Kolkata आधारित Ganesh Infraworld Limited इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही और तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
वित्तीय प्रदर्शन
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 381.68 करोड़ रुपए के मुकाबले 59.37 फीसदी अधिक 608.30 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 28.43 करोड़ रुपए के मुकाबले 81.88 फीसदी अधिक 51.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 149.41 करोड़ रुपए के मुकाबले 44.78 फीसदी अधिक 216.33 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.33 करोड़ रुपए के मुकाबले 68.04 फीसदी अधिक 19.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां
2024 में निगमित Ganesh Infraworld Limited वर्तमान में West Bengal, Bihar, Uttar Pradesh, Chhattisgarh, Maharashtra, New Delhi, Telangana, Odisha और Jharkhand में भवन, सड़क, रेलवे और जल अवसंरचना परियोजनाओं के लिए सिविल निर्माण कार्यों में सक्रिय है।
वर्तमान में कंपनी का प्रबंधन Vibhor Agrawal और Rachita Agrawal द्वारा किया जा रहा है, जो कंपनी के दैनिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। प्रवर्तकों ने 2017 में Ganesh International नाम से एक साझेदारी फर्म के रूप में अपनी निर्माण गतिविधियां शुरू की थीं। इसके बाद 13 फरवरी 2024 को इसका नाम बदलकर Ganesh Infraworld Private Limited किया गया और फिर 1 जून 2024 को कंपनी का नाम बदलकर Ganesh Infraworld Limited कर दिया गया। कंपनी 6 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी।

