FSSAI School Food Rules में बदलाव की तैयारी
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने School में बिकने वाले Food Products के लिए नियम और सख्त करने का प्रस्ताव रखा है। FSSAI School Food Rules के Draft में अधिक Fat, Sugar और Salt वाले खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए स्पष्ट Limits तय करने की बात कही गई है।
High Fat Food के लिए नई Limit
Draft Notification के अनुसार, किसी Solid Food में प्रति 100 ग्राम 4.2 ग्राम से अधिक Added Fat होने पर उसे High Fat Category में रखा जाएगा। Liquid Food के लिए यह सीमा 1.5 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर प्रस्तावित की गई है।
Sugar के लिए भी तय होगा मानक
Solid Food में Added Sugar की प्रस्तावित सीमा 3 ग्राम प्रति 100 ग्राम और Liquid Products के लिए 2 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर है। इससे अधिक Sugar वाले Products को High Sugar Category में शामिल किया जाएगा।
Salt और Sodium पर भी सख्ती
Solid Food में 0.625 ग्राम से अधिक Salt प्रति 100 ग्राम होने पर उसे High Sodium माना जाएगा। Liquid Products में यह Limit 0.175 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर प्रस्तावित है।
ICMR Guidelines को बनाया आधार
FSSAI School Food Rules में प्रस्तावित बदलाव ICMR की Dietary Guidelines for Indians-2024 पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य School परिसर में बच्चों के लिए उपलब्ध Food की Nutritional Quality बेहतर करना और Unhealthy Food Consumption पर नियंत्रण बढ़ाना है।
60 दिनों में दे सकेंगे सुझाव
FSSAI ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ये नियम Draft Stage में हैं। Public, Food Industry, Schools और अन्य Stakeholders Notification सार्वजनिक होने के 60 दिनों के भीतर सुझाव या आपत्तियां भेज सकते हैं। सभी प्रतिक्रियाओं पर विचार करने के बाद ही Final Rules जारी किए जाएंगे।

