Sunday, July 26, 2026 |
Home Business and EconomyFPI ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

FPI ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

जून के पहले सप्ताह में FPI ने भारतीय पूंजी बाजार से 37,804 करोड़ रुपये निकाले

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 37,804 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार चौथा महीना है जब FPI बिकवाल बने हुए हैं।

इक्विटी में भारी बिकवाली, डेट में निवेश जारी

Central Depository Services Limited (CDSL) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड उपकरणों में FPI का निवेश कम हुआ है, जबकि डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से पैसा लगाया है। सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में उन्होंने 42,927 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की। वहीं, डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से 5,326 करोड़ रुपये लगाए।

बीते सप्ताह म्यूचुअल फंड में FPI का निवेश 180 करोड़ रुपये कम हुआ। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 23.8 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

लगातार चौथे महीने बनी निकासी की स्थिति

इससे पहले मई में FPI ने भारतीय पूंजी बाजार से 29,919 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। अप्रैल में उन्होंने 70,786 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।

कैलेंडर वर्ष में 2.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक FPI ने भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 2,56,724 करोड़ रुपये निकाले हैं। अकेले इक्विटी में उन्होंने 2,67,859 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।



You may also like

Leave a Comment