Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialफोर्टी वुमन विंग ने ‘शगना दी शाम’ के साथ किया करवाचौथ सेलिब्रेशन

फोर्टी वुमन विंग ने ‘शगना दी शाम’ के साथ किया करवाचौथ सेलिब्रेशन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) विमन विंग की ओर से होटल आईटीसी राजपूताना में ‘शगना दी शाम’ करवाचौथ सेलिब्रेशन-2025 का आयोजन किया।
कार्यक्रम में फोर्टी वुमन विंग प्रेसिडेंट नीलम मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ अदिति खंडेलवाल, रीना अग्रवाल, सेक्रेटरी सोनल अग्रवाल, सोनाली खंडेलवाल, सोनिया मलहोत्रा और रीत चौधरी के साथ फोर्टी वुमन विंग की सभी मेंबर्स ने भाग लिया। इसमें फोर्टी वुमन विंग की सभी सदस्यों ने खास अंदाज में करवा चौथ का सेलिब्रेशन किया। इसमें म्यूजिक, डांस, मस्ती के साथ परंपरा का संगम था। इस मौके पर खासतौर से नेल आर्ट, मेहंदी आर्ट का प्रदर्शन किया गया। सेलिब्रेशन के दौरान चांद सितारों के बीच छलनी के साथ सेल्फी के लिए विशेष प्वाइंट बनाया गया। सेलिब्रेशन के दौरान कई क्विज कॉन्टैक्ट हुए। इन प्रतियोगिताओं में बेस्ट मेकअप, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट ड्रेसअप की विनर को आकर्षक इनाम दिए गए।
फोर्टी वुमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल ने बताया कि करवा चौथ के दिन महिलाएं घर परिवार के साथ पारंपरिक त्योहार मनाने में व्यस्त रहती हैं, इसलिए उन्होंने करवा चौथ से पहले ही इसका सेलिब्रेशन किया है, ताकि जयपुर की महिला उद्यमी इस खास शाम को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकें। हमने कोशिश की है कि हम गीत संगीत मौज मस्ती और मनोरंजन के साथ-साथ क्विज कांटेस्ट के माध्यम से नॉलेज का भी स्ट्रेंथन किया गया, महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाएं खास तरह से रेड ड्रेस अप में और पारंपरिक गहनों के साथ सज धज के कार्यक्रम में आए। सभी ने इस पूरे प्रोग्राम को एंजॉय किया।



You may also like

Leave a Comment