Friday, December 5, 2025 |
Home » Loan Aggregator ‘Finbud Financial Services Limited’ ने सितंबर छमाही में हासिल किया 37.60 फीसदी अधिक 512.01 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ

Loan Aggregator ‘Finbud Financial Services Limited’ ने सितंबर छमाही में हासिल किया 37.60 फीसदी अधिक 512.01 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ

by Business Remedies
0 comments

Jaipur। Bengaluru आधारित Finbud Financial Services Limited एक loan aggregator platform का संचालन करने वाली प्रमुख company है। Company ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही के unaudited परिणामों की घोषणा की है।

Company ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10239.10 लाख रुपए के मुकाबले 35.88 फीसदी अधिक 13913.83 लाख रुपए का revenue अर्जित किया है। इसी प्रकार company ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 372.08 लाख रुपए के मुकाबले 37.60 फीसदी अधिक 512.01 लाख रुपए का tax after profit अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में company ने 3.66 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

Business Activities: July 2012 में incorporated, Finbud Financial Services Limited भारत में एक loan aggregator platform है और यह लोगों को banks और NBFC companies से personal, commercial और home loan प्राप्त करने में सहायता करता है।

Company की Services:
Offer की तुलना: Finbud ग्राहकों को विभिन्न lenders के loan proposals की तुलना करने में मदद करता है।
Products की अनुशंसा: Finbud ग्राहकों को सर्वोत्तम loan product के बारे में सलाह देता है।
Documentation: Finbud ग्राहकों को loan documentation प्रक्रिया में मदद करता है।
Commission: Loan disburse होने पर Finbud lenders से commission प्राप्त करता है।

Company के Products:
Personal Loan: Company वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए unsecured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है और यह औसतन 10 लाख रुपये तक होता है। यह company के लिए agents से प्राप्त होने वाली income का सबसे बड़ा स्रोत है।

Commercial Loan: Company लघु एवं मध्यम उद्यमों (SME) के लिए unsecured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है। यह औसतन 20 लाख रुपये तक होता है। यह segment company के total revenue में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Home Loan: इस segment में company व्यक्तियों और SMEs के लिए घर खरीदने या संपत्ति गिरवी रखने के लिए secured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है।



You may also like

Leave a Comment