Saturday, July 4, 2026 |
Home AutomobileEther Energy ने अपने ग्राहकों के लिए एथर सर्विस कार्निवल वीक फिर से शुरू किया

Ether Energy ने अपने ग्राहकों के लिए एथर सर्विस कार्निवल वीक फिर से शुरू किया

सर्विस कार्निवल के ऑफर 11 नवंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2024 तक लागू रहेंगे

by Business Remedies
0 comments
ether energy

नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उद्योग में अग्रणी, एथर एनर्जी ने अपने ग्राहकों के लिए एथर सर्विस कार्निवल वीक फिर से शुरू किया है। इस सर्विस कार्निवल में फ्री 15-पॉईंट वैहिकल हैल्थ चेक, लेबर पर 10प्रतिशत छूट, सभी पार्ट्स पर 5 प्रतिशत छूट और पॉलिश पर 15 प्रतिशत छूट जैसे अनेक ऑफर मिलेंगे। ग्राहक सर्विसिंग की बुकिंग एथर ऐप से करके एथर सर्विस कार्निवल के ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें समर्पित सहयोग और विशेषज्ञ टेक्निकल परामर्श के साथ मेंटेनेंस पर विशेष बचत का लाभ मिलेगा।

 

एथर ने ग्राहकों की संतुष्टि पर केंद्रित रहते हुए यह प्लान शुरू की हैं, जिसमे एथरकेयर सर्विस प्लान और एथर एक्सप्रेसकेयर शामिल हैं। अब एथर ने एथर सर्विस कार्निवल फिर से शुरू किया है। भारत में 215 एथर सर्विस सेंटर्स के मजबूत नेटवर्क की मदद से इस सर्विस कार्निवल में एथर के मालिकों को नियमित चेक-अप और विशेष इन्हेंसमेंट्स प्राप्त होंगे ताकि उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटर सुगमता से चलते हुए उन्हें आवागमन का बहुत आसान अनुभव प्रदान करे।



You may also like

Leave a Comment