बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पश्चिम बंगाल की कोलकाता आधारित ‘Essex Marine Ltd’ सी फूड प्रसंस्करण और निर्यात क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा शंकरपुर रोड, कलुया सांडा, कुलियाता, पश्चिम बंगाल स्थित मौजूदा प्रसंस्करण इकाई में मौजूदा पीलिंग क्षमता का विस्तार, शंकरपुर रोड, कलुया सांडा, कुलियाता, पश्चिम बंगाल स्थित मौजूदा प्रसंस्करण इकाई में मौजूदा प्रक्रिया में ब्लैंचिंग जोडक़र “रेडी-टू-कुक” अनुभाग की स्थापना, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान/ पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ६ अगस्त को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2009 में स्थापित, एसेक्स मरीन लिमिटेड एक सी फूड प्रसंस्करण और निर्यात कंपनी है। यह कंपनी रिबन मछली, ईल मछली, समुद्री मछली, स्क्विड और मैकेरल सहित उच्च-गुणवत्ता वाली मछली और जलीय कृषि उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण, भंडारण और निर्यात चीन, बेल्जियम और जापान जैसे देशों को करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 63.01 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.73 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 23.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.03 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 21.11 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.82 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और 2025 में कंपनी ने 39.93 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 12.53 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की असेट 49.08 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 17.68 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 6.68 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 27.02 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘एसेक्स मरीन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 6 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 42,62,000 शेयर 54 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 23.01 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी खांडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

