Friday, July 17, 2026 |
Home Business Remediesइराया लाइफस्पेसेज ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के लिए शानदार आय की घोषणा की शुद्ध लाभ 9.54 मिलियन रुपये हुआ

इराया लाइफस्पेसेज ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के लिए शानदार आय की घोषणा की शुद्ध लाभ 9.54 मिलियन रुपये हुआ

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। इराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड (बीएसई: 531035) ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपनी आय की सूचना दी है। कंपनी ने अपना रेवेन्यू 19.98 मिलियन रुपये रिपोर्ट किया। पीबीटी (PBT)12.76 मिलियन रुपये पर रिपोर्ट किया गया था, वहीं शुद्ध लाभ (PAT) 9.54 मिलियन रुपये पर आने के साथ, ईपीएस (EPS) 0.63, रुपये बढ़ते हुए सालाना आधार पर 0.03 (फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली तिमाही) रुपये से बढ़ रहा है। इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि एराया/इराया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा प्रस्तुत एबिक्स इंक (“EBIX”) की 100% इक्विटी के अधिग्रहण के लिए बोली (बिड) को मंज़ूरी दे दी गई है और अमेरिकी बैंगक्रप्सी कोर्ट की देख-रेख में नीलामी प्रक्रिया के बाद विजेता के रूप में इसे एबिक्स के लिए उच्चतम और सर्वोत्तम बोली के रूप में स्वीकार करके घोषित किया गया है।

 

एबिक्स ने लगभग 361 मिलियन डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू पर बोली लगाई है (भारतीय रुपये में 3,009 करोड़ लगभग)।

 

अधिग्रहण को इसके चैप्टर 11 की कार्यवाही में प्रस्तावित एबिक्स की रीऑर्गनिज़ेशन प्लान के द्वारा प्रभावित किया जाएगा, जो कंसोर्टियम, एबिक्स और एबिक्स के लेनदारों और अन्य हितधारकों के बीच चल रही बातचीत के अधीन है। 27 जून, 2024 को, अमेरिकी बैंगक्रप्सी कोर्ट ने रीऑर्गनिज़ेशन प्लान हेतु मतदान के लिए लेनदारों को भेजने की अनुमति दी और 30 जुलाई, 2024 को योजना के अनुमोदन पर विचार करने के लिए सुनवाई निर्धारित की है।

 

कंसोर्टियम द्वारा प्रस्तुत अधिग्रहण व्यवस्था की शर्तों को एबिक्स सीईओ के नेतृत्व वाली एबिक्स सीनियर मैनेजमेंट टीम द्वारा समर्थित किया गया है। इराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड के नेतृत्व वाले “द कंसोर्टियम” को पहले एबिक्स (इसके इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स सहित) द्वारा कंपनी की 100% इक्विटी के अधिग्रहण के लिए स्टॉकिंग हॉर्स बिडर के रूप में मंज़ूरी दी थी। प्रक्रिया के दौरान, कंसोर्टियम ने पहले ही अमेरिकी डॉलर जमा कर दिया है।

बोली का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्धता जमा राशि के रूप में 7.25 मिलियन (लगभग 60.4 करोड़ रुपये) रखे गए हैं। कंसोर्टियम 23 जुलाई 2024 तक तीन किस्तों में 42.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 354 करोड़ रुपये) और अधिग्रहण के लिए शेष राशि (अंतिम भुगतान) 95.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 793.8 करोड़ रुपये) 30 जुलाई 2024 तक भेज देगा।

 

इस अधिग्रहण में कॉन्सॉर्टियम द्वारा एबिक्स में 100% इक्विटी शामिल है, इसमें एबिक्स की विश्वव्यापी सहायक कंपनियों में संपत्ति और कुछ देनदारियां शामिल हैं।

एबिक्स (EBIX) INC. इंश्योरेंस, फाइनेंशियल और हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज़ के लिए ऑन-डिमांड सॉफ़्टवेयर और ई-कॉमर्स सर्विसेज का एक प्रमुख इंटरनेशनल सप्लायर है, यह एबिक्स (EBIX) INC., (NASDAQ: EBIX) इंफ्रास्ट्रक्चर के आदान-प्रदान, करियर सिस्टम्स, इंश्योरेंस इंडस्ट्री में शामिल सभी संस्थाओं हेतु कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए एजेंसी सिस्टम और रिस्क कंप्लायंस (अनुपालन) समाधान से लेकर एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस देता है।
[11:54 PM, 7/15/2024] Raj BR NP: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को भारतीय सेना द्वारा फर्स्ट मेक II प्रोजेक्ट से सम्मानित किया गया
बिजनेस रेमेडीज/मुंबई।अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (बीएसई: 540879, एनएसई: APOLLO), कस्टम-बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सॉल्यूशंस के डिज़ाइन, डेवलपमेंट और असेंबली में अग्रणी, कंपनी ने घोषणा की है कि क्षमता को ध्यान में रखते हुए अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को शॉर्टलिस्ट किया गया और भारतीय सेना द्वारा मेक II प्रोजेक्ट से सम्मानित किया गया है।

 

यह परियोजना DAP-2020 की मेक II कैटेगरी के अनुसार व्हीकल माउंटेड काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम (VMCSDS) (संस्करण I) की खरीद के लिए है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए बहुत प्रतिष्ठित और पहला मेक II प्रोजेक्ट है। कंपनी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उसके द्वारा विकसित सिस्टम ‘अत्याधुनिक’ और अत्यधिक भविष्यवादी है। मेक II परियोजना के रूप में, इसमें कोई लागत दायित्व शामिल नहीं होगा।

 

इससे पहले, कंपनी ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपनी आय की सूचना दी थी। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (AMS ) ने वित्त वर्ष 24 में महत्वपूर्ण वित्तीय वृद्धि हासिल की, जो मुख्य रूप से मज़बूत ऑर्डर निष्पादन से प्रेरित थी। फाइनेंशियल ईयर 24 की चौथी तिमाही के लिए रेवेन्यू 1,354.37 मिलियन रुपये से ऊपर उठकर फाइनेंशियल ईयर 23 की चौथी तिमाही में 1,068.46 मिलियन रुपये रहा, इसी के साथ पूरे साल का रेवेन्यू वित्त वर्ष 23 में 2,975.26 मिलियन रुपये की तुलना में 3,716.34 मिलियन रुपये रहा, जो 24.91% की स्वस्थ वृद्धि दर्शाता है। फाइनेंशियल ईयर 24 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का एबिटा (EBITDA) फाइनेंशियल ईयर 23 की चौथी तिमाही में 228.83 मिलियन रुपये से बढ़कर 287.43 मिलियन रुपये हुआ और पूरे वित्तीय वर्ष के लिए यह 838.66 मिलियन रुपये तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 23 में 640.91 मिलियन रुपये से ऊपर था। यह तिमाही के लिए 25.61% और वर्ष के लिए 30.85% की वृद्धि दर्शाता है, जिसका श्रेय परिचालन के बढ़े हुए पैमाने और लागत-कुशल निष्पादन को दिया जाता है।

शुद्ध लाभ (PAT) फाइनेंशियल ईयर 23 की चौथी तिमाही में 72.15 मिलियन रुपये की तुलना में फाइनेंशियल ईयर 24 की चौथी तिमाही के लिए 129.31 मिलियन रुपये था और फाइनेंशियल ईयर 24 के लिए यह 311.07 मिलियन रुपये की तुलना में फाइनेंशियल ईयर 23 में 187.38 मिलियन रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 24 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ (PAT) मार्जिन 9.55% और पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 8.37% था।

 

वर्तमान में, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (AMS) 55,000 वर्ग फुट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी संचालित करता है, जिसमें 40,000 वर्ग फुट और 3,50,000 वर्ग फुट की दो अतिरिक्त सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ये एक्सपेंशन इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे, उत्पादन में वृद्धि का समर्थन करेंगे और बढ़ती मांग को पूरा करेंगे। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (AMS) 700 से अधिक ऑन-बोर्ड टेक्नोलॉजीज़ का दावा करता है और एक सब-सिस्टम पार्टनर के रूप में 150 से अधिक स्वदेशी कार्यक्रमों और 60 डीसीपीपी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल है।

 

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (AMS) 1985 में स्थापित, कस्टम निर्मित इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सॉल्यूशंस के डिज़ाइन, डेवलपमेंट और असेंबली में अग्रणी है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स प्राथमिक ग्राहकों के रूप में एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर आधारित सॉल्यूशंस प्रदान करता है और रेलवे, ऑटोमोटिव और होम लैंड सिक्योरिटी बाज़ारों के लिए भी सॉल्यूशंस देता है। कंपनी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास में लगी हुई है और हैदराबाद में स्पेस और डिफेंस डिपार्टमेंट के लिए काम करने वाली पहली कंपनियों में से एक है, जो डिज़ाइन सेवाएं प्रदान करती है। इसके तकनीकी समाधानों का विस्तृत स्पेक्ट्रम और शुरू से अंत तक डिज़ाइन, असेंबली और परीक्षण क्षमताएं इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाती हैं। कंपनी एंड-टू-एंड डिज़ाइन, असेंबली और परीक्षण सेवाएँ देती है। इसमें इंजीनियरों का एक समूह है जो अपने डिज़ाइन, इंजीनियरिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं और लाइफ सायकल प्रोडक्ट्स को समर्थन देते हैं।

इसकी इंजीनियरिंग सर्विसेज़ टीम बिल्ड टू स्पेसिफिकेशंस (BTS) और बिल्ड टू प्रिंट सर्विसेज़ (BTP) प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment