Wednesday, July 8, 2026 |
Home Health and LifestyleEmcure 2025 के आइस बकेट चैलेंज के साथ इस कार्यक्रम को फिर से शुरू करने में हुई शामिल

Emcure 2025 के आइस बकेट चैलेंज के साथ इस कार्यक्रम को फिर से शुरू करने में हुई शामिल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित प्रमुख दवा कंपनी, Emcure Pharmaceuticals Limited, Mother’s Day को अनोखे तरीके से मना रही है। अपने महिला कल्याण से जुड़े समग्र ब्रांड, अर्थ के जरिये, एमक्योर आइस बकेट चैलेंज 2025 में फिर से शुरू करने में शामिल हो रही है – लेकिन इस बार यह मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) पर केंद्रित अनूठे अभियान के साथ।
आइस बकेट चैलेंज ने एएलएस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। यह चैलेंज अब, एक दशक से भी अधिक समय बाद, फिर से वायरल हो गया है। लेकिन एमक्योर के अर्थ ने चैलेंज के लिए अलग-अलग डिज़ाइन तैयार किए हैं। अर्थ एक नए उद्देश्य के साथ इस चलन में शामिल हुआ है और वह है, जीवन के एक महत्वपूर्ण चरण- मनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बार में संवाद शुरू करना जिससे हर महिला गुजऱती है, लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में खुलकर बात करते हैं। सोशल मीडिया पर पेश अभियान के वीडियो में युवाओं को बर्फ की बाल्टी (आइस बकेट) के साथ दिखाया गया है। उनमें से हर कोई गहरी सांस लेता है और अपने सिर पर बर्फीला पानी डालता है -हंसता है, हांफता है, झटके का अहसास करता है। उनकी प्रतिक्रिया के साथ स्क्रीन पर एक शक्तिशाली संदेश दिखाई देता है जिसमें लिखा है, ‘आइस बकेट चैलेंज भले ही खत्म हो गया हो… लेकिन हमारी माताओं के लिए गर्मी (हीट) नहीं थमी।’ यह एक विचारोत्तेजक पंक्ति जो मेनोपॉज के अक्सर अनदेखे लक्षणों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज के बीच की अवधि महिलाओं के लिए शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय होता है। एमक्योर की जागरूकता पहल इस बात की याद दिलाती है कि जबकि हमारी माताएं चुप-चाप हॉट फ्लैशेज (अचानक तेज गर्मी लगना), नाईट स्वेट (रात अचानक पसीने से तरबतर हो जाना), मूड स्विंग जैसी चीजें चुप-चाप सह रही हैं और उनके आसपास की दुनिया काफी हद तक इनसे अनजान है – या उसे इस पर चर्चा करने में शर्मिंदगी का अहसास होता है।
Emcure Pharmaceuticals Limited की पूर्णकालिक निदेशक, नमिता थापर ने इस अभियान के बारे में कहा कि मैं मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के उतार-चढ़ाव गजर चुकी महिला और मां के रूप में वास्तव में मानती हूं कि यह विशेष तौर पर मदर्स डे के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। एमक्योर हमेशा से महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है, और अर्थ का यह अभियान हमें यह प्रदर्शित करने का अवसर देता है कि हम वास्तव में किस बात का समर्थन करते हैं। हमें उम्मीद है कि इसका सार्थक असर होगा।
Emcure का लक्ष्य है, इस साहसिक नई अभिव्यक्ति के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना, परिवारों को शिक्षित करना और एक ऐसे संवाद को आम बनाना है जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह ब्रांड इस साल मदर्स डे पर सभी से आग्रह करता है कि वे इस बात को पहचानें कि सही मायने में जश्न केवल उपहारों और शुभकामनाओं में नहीं, बल्कि सहानुभूति, जागरूकता और सार्थक संवाद में निहित है।
अर्थ की महिला कल्याण श्रृंखला, अपने पूरकों (कॉम्प्लीमेंट) के साथ पेरिमेनोपॉज़ और मेनोपॉज़ के दौरान राहत पर विशेष ध्यान देती है। इसके तहत इस दौरान हर महिला की मदद करने के लिए अर्थ पेरिमेनोपॉज़ मल्टी-सिम्टम सपोर्ट, अर्थ ब्रेन फ़ॉग एड, अर्थ इंटिमेट क्रीम, अर्थ बोन हेल्थ सपोर्ट, अर्थ स्लीप सपोर्ट गमीज़ और अर्थ फटीग सपोर्ट तैयार किए गए हैं। इस Mother’s Day पर, नए सिरे से तैयार किया गया आइस बकेट चैलेंज बस एक अभियान भर नहीं बल्कि इस नई पहल का आह्वान है कि जिझक तोड़ें और मेनोपॉज़ पर बातचीत शुरू करने के लिए खुद को चुनौती दें।

 



You may also like

Leave a Comment