Business Remedies / Jaipur। Elfin Agro India Limited, जो राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक कृषि प्रसंस्करण कंपनी है और आटा उत्पादों तथा सरसों तेल के निर्माण व बिक्री के क्षेत्र में सक्रिय है, के शेयर की BSE SME Platform पर लिस्टिंग हो गई है। कंपनी का शेयर ₹47 के IPO Price के मुकाबले ₹47.30 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह ₹48.05 के उच्च स्तर तक पहुंचा और अंत में 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹47.89 प्रति शेयर पर बंद हुआ।
कारोबार की प्रमुख गतिविधियां
Elfin Agro India Limited मुख्य रूप से चक्की आटा (उच्च फाइबर वाला साबुत गेहूं का आटा), आर आटा (परिष्कृत साबुत गेहूं का आटा), तंदूरी आटा (विशेष आटा), सूजी (सेमोलिना आटा) और मैदा (परिष्कृत आटा) के निर्माण के साथ-साथ पीली सरसों के तेल के उत्पादन और बिक्री के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में थोक और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से अपने ब्रांड “शिव नंदी” और “एल्फिन का श्री श्याम भोग” के तहत प्रसंस्कृत गेहूं का आटा बेचती है। इसके अलावा कंपनी कच्चे सरसों के बीजों से खाद्य सरसों का तेल निकालने, छानने और उत्पादन करने का कार्य भी करती है। यह तेल कंपनी के ब्रांड “शिव नंदी” के तहत बाजार में बेचा जाता है।
कृषि उत्पादों का व्यापार भी
कंपनी बाजार की मौजूदा स्थितियों के अनुसार चना, मक्का, सोयाबीन रिफाइंड तेल, चावल की भूसी रिफाइंड तेल, गेहूं, पशु आहार और मूंगफली के तेल जैसे कृषि उत्पादों का व्यापार भी करती है। भीलवाड़ा (राजस्थान) में कंपनी की दो उत्पादन इकाइयां स्थापित हैं।
कई राज्यों में फैला ग्राहक नेटवर्क
Elfin Agro India Limited के ग्राहक 8 राज्यों—गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—और 2 केंद्र शासित प्रदेशों—चंडीगढ़ और दिल्ली में फैले हुए हैं।
कारोबारी रणनीति
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, ब्रांड की Awareness बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है। IPO के बाद कंपनी नए बाजारों की तलाश करेगी और अपने उत्पादों को E-commerce Platforms पर भी सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है।

