Friday, February 27, 2026 |
Home » भारत में एआई समिट रहा काफी सार्थक

भारत में एआई समिट रहा काफी सार्थक

by Business Remedies
0 comments

भारत का पिछले दिनों हुआ एआई समिट काफी सार्थक रहा है, जिसमें दुनिया भर के 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 ग्लोबल एआई विशेषज्ञ शामिल हुए। इस समिट में एआई के भविष्य, गवर्नेंस और नैतिक उपयोग पर चर्चा हुई है। पूरे आयोजन का मुख्य केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती प्रौद्योगिकियों को व्यावहारिक सार्वजनिक अनुप्रयोगों में बदलने पर सरकार के निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित रहा। पूरे परिसर में विचारों को केवल प्रस्तुत ही नहीं किया गया, बल्कि वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को ध्यान में रखते हुए उनका प्रदर्शन, परीक्षण और उन पर चर्चा भी की गई।व्यावहारिक दृष्टिकोण और मुक्त संवाद की वजह से एआई शिखर सम्मेलन चर्चा से आगे बढक़र एक समाधान केंद्रित मंच में बदल गया। यहां विचारों को स्पष्ट और व्यावहारिक अनुप्रयोगों में परिवर्तित किया गया। यह समिट विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और नवाचारकर्ताओं को एक साथ लाया है। यह एआई अनुसंधान को उन व्यावहारिक समाधानों में बदलने के एक व्यापक राष्ट्रीय प्रयास को दर्शाता है, जिनका उपयोग परिवहन, शिक्षा, शासन, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में किया जा सके। समिट में भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों के लिए एआई के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। एआई के लिए अंतरराष्ट्रीय नियम और ढांचे बनाने पर चर्चा हुई है। इसके अलावा 10,370 करोड़ रुपए के इंडिया एआई मिशन के तहत स्वदेशी एआई भाषा मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। अडानी ग्रुप ने 2035 तक हाइपरस्केल एआई रेडी डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। आने वाले समय में भारत एआई के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा, जिसमें स्वदेशी एआई मॉडल, एआई गवर्नेंस और बड़े निवेश शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment