विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर आज रविवार के दिन सुबह ११ बजे बाद केंद्रीय बजट-२०२६-२७ पेश किया जाएगा! केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 9वां केंद्रीय बजट होगा। यह बजट कृषि मशीनीकरण, इलेक्ट्रिक वाहन, तकनीकी नवाचार और रक्षा विनिर्माण पर जोर देने के साथ-साथ कर राहत और ग्रामीण खपत को बढ़ावा देने की संभावना है। जहां तक यह बजट आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित होगा। किसानों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा, उत्पादकता में वृद्धि, एग्रीटेक को प्रोत्साहन और ग्रामीण भारत में खपत को बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं शामिल हो सकती हैं। उद्योग जगत इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन, घरेलू विनिर्माण और कराधान में सुधार की अपेक्षा कर रहा है, ताकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति मिल सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। वहीं एनआरआई के लिए टीडीएस दरों को युक्तिसंगत बनाने और घर खरीदने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। आयकर स्लैब में भी बदलाव संभव है। वहीं बजट युवा-केंद्रित नीतियों के साथ कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत के साथ स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने की संभावना है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विस्तार और जलवायु-अनुकूल कृषि के लिए विशेष फंड का प्रावधान हो सकता है। बुनियादी ढांचे के लिए रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय पर ध्यान दिया जा सकता है। क्रेडिट एक्सेस और आसान रेगुलेटरी नियमों की उम्मीद है। कैंसर स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान कार्यक्रमों और किफायती उपचार विकल्पों के लिए आवंटन बढ़ सकता है।

