Thursday, January 8, 2026 |
Home » दृष्टिहीन लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आज मनाया जाएगा विश्व ब्रेल दिवस

दृष्टिहीन लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आज मनाया जाएगा विश्व ब्रेल दिवस

by Business Remedies
0 comments

दृष्टिहीन लोगों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए आज विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाएगा। यह दिन ब्रेल प्रणाली के महत्व को उजागर करता है और दृष्टिहीन लोगों को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन लुई ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने ब्रेल प्रणाली का आविष्कार किया था। इसका इतिहास लुई ब्रेल के संघर्ष और उनके द्वारा 1824 में इस स्पर्शनीय प्रणाली के विकास से जुड़ा है, जिसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष, 2018 में आधिकारिक मान्यता दी गई थी। ब्रेल लिपि के आविष्कार से पहले, दृष्टिबाधित लोग हाऊय प्रणाली का उपयोग करके पढ़ते और लिखते थे, जिसमें मोटे कागज या चमड़े पर लैटिन अक्षर उकेरे जाते थे। यह एक जटिल प्रणाली थी। इसके लिए बहुत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती थी और इससे केवल पढऩा संभव था, लिखना नहीं। इससे निराश होकर ब्रेल ने 15 वर्ष की आयु में ब्रेल कोड का आविष्कार किया। अब ब्रेल के कई अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं, लुई ब्रेल की लिपि को छोटे आयताकार ब्लॉकों में व्यवस्थित किया गया था, जिन्हें सेल कहा जाता था। दुनिया भर के गैर-सरकारी संगठन इस दिन का उपयोग दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और व्यवसायों और सरकारों को दृष्टिबाधित लोगों के लिए आर्थिक और सामाजिक अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए करते हैं। गैर सरकारी संगठन और दिव्यांगता संगठन प्रतियोगिताएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करते हैं। स्कूलों में शिक्षक अपने छात्रों को ब्रेल लिपि का इतिहास पढ़ाते हैं।



You may also like

Leave a Comment