बिजनेस रेमेडीज। मुंबई आधारित ‘Divyadhan Recycling Industries Limited’ रीसायकल्ड पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर (आर-पीएसएफ) और रीसायकल्ड पेलेट्स का निर्माण का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३० सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: मई 2010 में निगमित, दिव्याधन रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड रीसायकल्ड पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर (आर-पीएसएफ) और रीसायकल्ड पेलेट्स का निर्माण करती है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 59.81 करोड़ रुपए एवं 52.91 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 58.15 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.16 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 59.12 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.37 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 4.24 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 24.12 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 12.91 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 7.64 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 6.06 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.47 गुना दर्ज किया गया है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Divyadhan Recycling Industries Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 30 सितंबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा आईपीओ के तहत 10 फेसवैल्यू के 3776000 शेयर जारी किए जाएंगे। जल्द ही कंपनी के लीड मैनेजर की सलाह से आईपीओ प्राइस की घोषणा की जाएगी। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

