नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित डिवाइन पावर एनर्जी लिमिटेड कॉपर और एल्युमीनियम वाइंडिंग वायर और स्ट्रिप्स की एक विनिर्माण कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 119.76 करोड़ रुपए के मुकाबले 65.27 फीसदी अधिक 197.93 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4.21 करोड़ रुपए के मुकाबले 10.21 फीसदी अधिक 4.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 222.71 करोड़ रुपए के मुकाबले 53.64 फीसदी अधिक 342.19 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.41 करोड़ रुपए के मुकाबले 42.74 फीसदी अधिक 9.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 4.54 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: डिवाइन पावर एनर्जी लिमिटेड कॉपर और एल्युमीनियम वाइंडिंग वायर और स्ट्रिप्स की एक विनिर्माण कंपनी है, जिसे इस उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, कंपनी ने अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सामग्री और उत्पाद प्रदान करते हुए खुद को इलेक्ट्रिक उद्योग में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है।

