Sunday, December 14, 2025 |
Home » भारत के Digital Public Infrastructure ने सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई : सरकार

भारत के Digital Public Infrastructure ने सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई : सरकार

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। भारत के Digital Public Infrastructure (DPI) ने सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है और इससे देश को Global Digital Powerhouse के रूप में स्थापित होने में मदद मिली है। Indian Institute of Corporate Affairs (IICA) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, Electronics और IT मंत्रालय के BISAG-N के विशेष महानिदेशक, Vinay Thakur ने भारत के Digital Public Infrastructure (DPI) के बारे में बताया, जिसे दुनिया में सबसे advance माना जाता है।

उन्होंने बताया कि कैसे Aadhaar, Unified Payments Interface (UPI), DigiLocker, BharatNet, CoWIN, UMANG, MeghRaj Cloud और BISAG-N के GIS-based platform ने कैसे भारत की Governance, Public Service Delivery में बदलाव लाया और नागरिकों को सशक्त बनाया। Digital Governance और Cyber Security के राष्ट्रीय विशेषज्ञ, Thakur ने कहा कि ये उपलब्धियां प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी Digital India आंदोलन का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब हैं, जिसका उद्देश्य एक digitally सशक्त समाज और Knowledge Economy का निर्माण करना है। Thakur ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने Technology को सामाजिक समावेशन, पारदर्शिता और आर्थिक गति को बढ़ाने का एक माध्यम बनाया है। Thakur ने देश के बढ़ते Digital Ecosystem को सुरक्षित करने के लिए Cyber Security Framework की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बढ़ते Cyber खतरों, DPDP अधिनियम के महत्व, AI-enabled Cyber हमलों, Post-Quantum Cryptography (PQC) की तत्काल आवश्यकता और Digital संप्रभुता के लिए स्वदेशी समाधानों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने Digital Transformation, Cloud Deployment, Cyber Security और Post Quantum Cryptography (PQC) के उभरते क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया। सत्र की शुरुआत IICA के महानिदेशक और CEO, Gyaneshwar Kumar Singh के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई, जिन्होंने भारत की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को आकार देने में future-ready Digital Skill और सुरक्षित Technology के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Interactive Question-Answer सत्र ने प्रतिभागियों को Digital Governance, Data Security, Cloud Security और उभरती Technology के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर दिया |



You may also like

Leave a Comment