Saturday, March 7, 2026 |
Home » India में Digital lenders ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में दिए 37,676 करोड़ रुपये के लोन

India में Digital lenders ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में दिए 37,676 करोड़ रुपये के लोन

by Business Remedies
0 comments
Digital lenders in India disbursed loans worth Rs 37,676 crore in the first quarter of FY 2024-25

बिजनेस रेमेडीज/ मुंबई (आईएएनएस)। डिजिटल लेंडर्स की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 37,676 करोड़ रुपये के 2.64 करोड़ लोन बांटे गए हैं। इसमें सालाना आधार पर वॉल्यूम में 15 प्रतिशत और वैल्यू में 27 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (एफएसीई) द्वारा जारी किए गए डेटा में मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में लोन का औसत टिकट साइज 12,997 रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के मुकाबले सालाना आधार 16 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। डेटा दिखाता है कि डिजिटल क्रेडिट की मांग मजबूत बनी हुई है। इसमें बड़ी भूमिका वित्तीय समावेशन की है। एफएसीई के सीईओ सुगंध सक्सेना ने कहा, “सदस्य कंपनियों ने कंज्यूमर गाइडलाइन और विवेकपूर्ण रिक्स मैनेजमेंट के जरिए ग्राहकों की क्रेडिट जरूरतों को पूरा किया है और ग्राहकों एवं सभी पक्षकारों का विश्वास जितने में सफल रही हैं।” रिपोर्ट में बताया गया कि अप्रैल-जून की अवधि में 11 कंपनियों ने 5 लाख से ज्यादा लोन बांटे हैं। कुल वॉल्यूम में इनकी हिस्सेदारी 93 प्रतिशत रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर करीब 55 प्रतिशत कंपनियों की वॉल्यूम में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, 80 प्रतिशत की वैल्यू में इस दौरान इजाफा देखने को मिला है।



You may also like

Leave a Comment