बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति, मालवीय नगर संभाग तथा एम एंड के एसोसिएट्स की ओर से आयोजित 50वीं स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर गतदिनों मालवीय नगर स्थित सन्मति सभागार, सुधासागर कॉलोनी में स्वागत-अभिनंदन एवं शैक्षणिक कार्यक्रम हुआ।
दिगम्बर जैन महासमिति, मालवीय नगर संभाग के अध्यक्ष अजीत बडज़ात्या ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर जी के मंगलाचरण से हुई, जिसे महिला प्रकोष्ठ मंत्री प्रीति बाकलीवाल, शकुन बडज़ात्या, मंजू काला, वैशाली काला ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फण्ड की आधारभूत एवं तकनीकी जानकारी एंजल वन, मुम्बई के मुख्य प्रबंधक व सलाहकार देवांग साह और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महीप खंडेलवाल ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष राजस्थान अंचल व शिरोमणि संरक्षक उत्तम कुमार पांड्या थे। इस अवसर पर देवांग साह, महीप खंडेलवाल, कोणार्क काला को राष्ट्रीय, आंचलिक, संभागीय पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। वहीं वैशाली काला को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। नए सदस्यों में रमेश पहाडिय़ा, रुचिन पहाडिय़ा, विमल गोधा, सुशीला गोधा, नीलू काला, सरिता जैन का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान अंचल के महामंत्री महावीर बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सोगानी, कार्याध्यक्ष डॉ.णमोकार जैन, राजेंद्र साह, उपाध्यक्ष राजेश बडज़ात्या, यशकमल अजमेरा, सुनील बज, राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. विनोद शाह, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ. आर.के. जैन, पश्चिम संभाग के अध्यक्ष निर्मल सांघी, सांगानेर संभाग के अध्यक्ष कैलाश मलैया, राजस्थान अंचल के मंत्री भागचंद जैन, मित्रपुरा,3सेक्टर दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.एल.जैन, सतीश बाकलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य,मालवीय नगर संभाग एवं प्रचार प्रसार मंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष अरुण काला, सरोज पांड्या, ललिता बाकलीवाल, सुमित्रा जैन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन पर अजीत बडज़ात्या, कोणार्क काला और अरुण काला ने सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त तथा संचालन वैशाली काला ने किया।

