जयपुर। जयपुर आधारित होम डेकोरेटिव एवं फर्निशिंग उत्पाद निर्माता कंपनी ढाबरिया पाॅलीवुड लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को पुरी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से यूपीवीसी विंडो एवं डोर्स की आपूर्ति और स्थापना के लिए कार्य आदेश/एलओआई प्राप्त हुआ है, जिसका कुल मूल्य जीएसटी सहित 3.67 करोड़ रुपए है। परियोजना में उत्पादों की आपूर्ति 48 माह में होनी है।
कारोबारी गतिविधियां:
ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड, एक आईएसओ 14001:2004 प्रमाणित कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी। कंपनी पीवीसी दरवाजे, यूपीवीसी खिड़कियां और दरवाजे, फोल सिलिंग और वोल पैनलिंग, डेकोरेटिव फेसिंग, इंजीनियर्ड मार्बल , इटालियन मार्बल, डिजाइनर दीवारें, खंभे, एलसीडी दीवारें, लिफ्ट जाबं, फायर प्लेस, मॉड्यूलर किचन शटर, मॉड्यूलर फर्नीचर की एक उत्कृष्ट रेंज के प्रमुख निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और थोक विक्रेताओं में से एक हैं। यह रेंज अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, जंग प्रतिरोध और बढ़िया फिनिश के लिए अत्यधिक मूल्यवान है।

