Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceDEPA का सदस्य बनने के बाद चीन विभिन्न पक्षों के उद्यमों को ज्यादा अवसर देगा : ली छंगकांग

DEPA का सदस्य बनने के बाद चीन विभिन्न पक्षों के उद्यमों को ज्यादा अवसर देगा : ली छंगकांग

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ बीजिंग/आईएएनएस चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार और उप मंत्री ली छंगकांग ने हाल में दक्षिण कोरिया के जेजू में एपेक के व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के दौरान चीन और Digital Economy Partnership Agreement (DEPA) के सदस्यों के मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर ली छंगकांग ने कहा कि डीईपीए में चीन की भागीदारी के लिए कार्य दल स्थापित होने के बाद चीन ने डीईपीए के सदस्यों के साथ विभिन्न स्तरीय घनिष्ठ संपर्क किया। इस दौरान समझौते के उच्च मानक पूरा करने में चीन का दृढ़ संकल्प, क्षमता और कार्रवाई दिखाई गई। वार्ता में सक्रिय प्रगति मिली। चीन अविचल रूप से उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाता है, सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय उच्च मानक के आर्थिक तथा व्यापारिक नियमों के साथ जोड़ता है और नियम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक तथा व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखता है।

ली छंगकांग ने कहा कि DEPA का सदस्य बनने के बाद चीन विभिन्न पक्षों के उद्यमों को ज्यादा अवसर देगा और DEPA के दीर्घकालीन विकास और अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल अर्थव्यवस्था के नियम के निर्माण में सक्रिय योगदान देगा। वहीं, डीईपीए के सदस्यों ने वार्ता में बड़ी प्रगति हासिल करने के लिए चीन के साथ विभिन्न स्तरीय सलाह मशविरा बढ़ाने की इच्छा जताई। बताया जाता है कि चीन ने १ नवंबर २०२१ को डीईपीए का सदस्य बनने का अनुरोध किया था। १८ अगस्त २०२२ को डीईपीए की संयुक्त समिति ने संबंधित वार्ता करने के लिए कार्य दल स्थापित करने का फैसला किया।



You may also like

Leave a Comment