बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पश्चिम बंगाल आधारित ‘डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड’ पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजी आधार को बढ़ाने पर 24 करोड़ रुपए निवेश करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २३ मई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 1994 में निगमित, डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड एक एनबीएफसी कंपनी है जो पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने का काम करती है। कंपनी कम आय वाले व्यक्तियों, खास तौर पर नगर पालिकाओं में सफाईकर्मी और चपरासी जैसे वर्ग-चार रोजगार भूमिकाओं में काम करने वाले लोगों को ऋण समाधान प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 24.47 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 24.79 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 32.05 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 30.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसम्बर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 16.35 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 2.53 फीसदी दर्ज किया गया है।
आईपीओ की जानकारी: ‘डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड’ का आईपीओ आज खुलकर 23 मई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 42,76,000 शेयर 57 से 60 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 25.66 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

