Tuesday, October 13, 2026 |
Home Corporate WorldCurrent Infraprojects Limited को Border Security Force से 4.03 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

Current Infraprojects Limited को Border Security Force से 4.03 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर स्थित इलेक्ट्रिकल संबंधी EPC सेवाएं प्रदान करने वाली Current Infraprojects Limited ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी को Border Security Force (BSF) से एक वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, कंपनी को BSF की 83वीं बटालियन (अब 47वीं बटालियन), BSF मुख्यालय गुजरात के अंतर्गत 13 अग्रिम चौकियों पर 25 किलोवाट पीक क्षमता वाले ऑफ-ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस परियोजना के तहत कंपनी सोलर प्लांट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग के साथ-साथ बैटरी रूम के लिए RCC फ्रेम स्ट्रक्चर का निर्माण भी करेगी। इस प्रोजेक्ट की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 4.03 करोड़ रुपए है।

इस परियोजना का कार्य 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। कंपनी को यह काम लेटर ऑफ अवार्ड जारी होने की तारीख से 12 महीने के भीतर पूरा करना होगा।



You may also like

Leave a Comment