Monday, July 6, 2026 |
Home Corporate WorldContinental Petroleums Limited को JVVNL से 32.64 करोड़ रुपए का EPC Order मिला

Continental Petroleums Limited को JVVNL से 32.64 करोड़ रुपए का EPC Order मिला

by Business Remedies
0 comments
Continental Petroleums Limited

जयपुर। जयपुर आधारित कंपनी कॉन्टीनेंटल पेट्रोलियम्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (राजस्थान सरकार का उपक्रम) से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। इसमें कंपनी को ईपीसी मोड में राजस्थान राज्य के जयपुर डिस्कॉम के झालावाड़ में 11 केवी मिश्रित फीडरों के पृथक्करण के लिए वितरण अवसंरचना कार्य का विकास, सुधार आधारित और परिणाम से जुड़ी वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), जेवीवीएनएल/टीएन-556 के तहत करना होगा। इस आर्डर का मूल्य 32,64,14,779.56 रुपए है और परियोजना को पूर्ण करने की अवधि 16 माह है।



You may also like

Leave a Comment