Tuesday, August 25, 2026 |
Home Business RemediesChaman Metallics Limited ने घोषित किए छमाही वित्तीय परिणाम, लाभ में उल्लेखनीय गिरावट

Chaman Metallics Limited ने घोषित किए छमाही वित्तीय परिणाम, लाभ में उल्लेखनीय गिरावट

by Business Remedies
0 comments
Chaman Metallics Limited

जयपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर आधारित स्पोंज आयरन निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत ‘Chaman Metallics Limited ‘ ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी के कर पश्चात शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय गिरावट हुई है।
30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 93.14 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 92.49 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.96 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 6.17 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में 2.56 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।



You may also like

Leave a Comment