Central Bank of India द्वारा Rajasthan की सभी 172 branches तथा Jaipur, Kota, Jodhpur और Udaipur क्षेत्रों के संचालन एवं बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए Jaipur में नए अंचल कार्यालय का शुभारंभ Kalyan Kumar, Managing Director एवं Chief Executive Officer के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में Sheeshram Tundwal, Zonal Head, Delhi Zone, अधीनस्थ क्षेत्रों के Regional Heads Shailesh Verma (Jaipur), Vibhuti Bhushan Jha (Jodhpur), Gaurav Tyagi (Kota), Nitin Sharma (Udaipur) तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य अतिथि, सेवानिवृत staff members और सम्मानित customers उपस्थित रहे।
Kalyan Kumar ने अपने संबोधन में कहा कि Rajasthan देश का सबसे बड़ा भौगोलिक राज्य है। Jaipur में अंचल कार्यालय की स्थापना से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा तथा customers को बेहतर एवं त्वरित banking services प्रदान करने में सहायता मिलेगी। इससे राज्य के विकास और Viksit Bharat की संकल्पना को भी बल मिलेगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से customers को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने और बैंक की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
Delhi Zone के Zonal Head Sheeshram Tundwal ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नया zonal office बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नए Jaipur Zone के Zonal Head Meher Kumar Panigrahi ने Kalyan Kumar के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।
संध्या 06:00 बजे Central Bank of India के Managing Director एवं Chief Executive Officer Kalyan Kumar की अध्यक्षता में town hall meeting का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सभी staff members को मार्गदर्शन प्रदान किया और बेहतर customer service के माध्यम से business growth बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने Jaipur में नए zone की स्थापना की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि Central Bank of India भविष्य में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से customers का विश्वास बनाए रखेगा।
कार्यक्रम का समापन Gajraj Singh Meena, Deputy Zonal Head के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

