Saturday, July 18, 2026 |
Home Corporate WorldCaptain Polyplast का वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 51% वार्षिक आधार पर बढ़ा

Captain Polyplast का वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 51% वार्षिक आधार पर बढ़ा

by Business Remedies
0 comments
Captan Polyplast

मुंबई, 12 अगस्त 2025: कैप्टन पॉलीप्लास्ट लिमिटेड (CPL) (BSE: 536974) माइक्रो इरीगेशन समाधान के अग्रणी निर्माता और निर्यातक में से एक है, जिसने अपने संचालन को तेज़ी से बढ़ते सोलर EPC सेगमेंट में भी विस्तार किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी किए हैं।

 

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कैप्टन पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक श्री रितेश खिचड़िया ने कहा “हमने नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूती से की है, अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं में प्रगति करते हुए और विकास की गति को बनाए रखते हुए। हमारी आय में 7% वार्षिक वृद्धि के साथ एबिटा मार्जिन में भी सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 51% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।

 

हमारे व्यवसाय से जुड़ा एक प्रमुख हालिया अपडेट गुजरात में DGVCL (दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड) द्वारा पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-बी के तहत सोलर पंपों की आपूर्ति के लिए पैनल में शामिल होना है। इससे हमारी सोलर पंप सेगमेंट में उपस्थिति मजबूत हुई है और किसानों को टिकाऊ, जल-कार्यक्षम समाधान प्रदान करने के हमारे मिशन को बल मिला है।



You may also like

Leave a Comment