Sunday, June 28, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Brace Port Logistics Ltd’ का IPO

आज खुलेगा ‘Brace Port Logistics Ltd’ का IPO

निवेशक 21 अगस्त तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
brace port logistics ltd marine cargo logistics

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Brace Port Logistics Ltd marine cargo logistics सेवाएं प्रदान करने में माहिर कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु NSE emerge platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर २१ अगस्त को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: नवंबर 2020 में स्थापित, Brace Port Logistics Ltd एक ऐसी कंपनी है जो कि पूरे देश में भिन्न क्षेत्रों के ग्राहकों को marine cargo logistics  सेवाएं प्रदान करने में माहिर है। कंपनी 4पीएल सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी Air freight, warehousing  सुविधाएं, विशेष कार्गो सेवाएं जैसे विदेशों में कार्गो को संभालने और अन्य विदेशी देशों में इसकी डिलीवरी और सीमा शुल्क निकासी सेवाओं जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी के पास 60 से अधिक देशों में एक मजबूत नेटवर्क है और कंपनी भारत और वैश्विक स्तर पर चिकित्सा आपूर्ति, फार्मास्यूटिकल्स, खेल के सामान, खराब होने वाली वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और ऑटोमोटिव सहित विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 54.19 करोड़ रुपए एवं 3.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल राजस्व 70.93 करोड़ रुपए एवं 6.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 55.24 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। कंपनी की नेटवर्थ 13.77 करोड़ रुपए की है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.04 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Brace Port Logistics Ltd’ का IPO NSE Emerge platform पर आज खुलकर 21 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 76-80 रुपए प्राइस बैंड पर IPO के तहत 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,51,250 शेयर जारी कर 24.41 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment