Saturday, July 11, 2026 |
Home Business RemediesFully Automatic Machine के साथ विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग मशीनें निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Boss Packaging Solutions Limited’

Fully Automatic Machine के साथ विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग मशीनें निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Boss Packaging Solutions Limited’

आज खुलकर 3 सितम्बर, 2024 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies /Jaipur। अहमदाबाद आधारित ‘Boss Packaging Solutions Limited’ Fully Automatic Machine के साथ विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग मशीनें निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनों की खरीद, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं सामान्य कॉर्पोरेट आवश्यताओं की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।

यह करती है कंपनी: वर्ष 2012 में ‘Boss Packaging Solutions Limited’ कंपनी का इनकॉर्पोरेशन हुआ था। कंपनी फिलिंग एवं स्टिकर लेबलिंग मशीनों के साथ विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग मशीनें निर्माण, निर्यात एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। वे स्वयं-चिपकने वाली स्टिकर लेबलिंग मशीन, कन्वेयर, टर्नटेबल्स, वेब सीलर्स और स्लीव एप्लिकेटर भी प्रदान करते हैं। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न प्रकार की लेबलिंग, पैकिंग, फिलिंग और सीलिंग मशीनें, साथ ही सहायक उपकरण और पूर्ण पैकेजिंग लाइंस शामिल हैं, जिनका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है। कंपनी खाद्य तेल, लुब्रिकेंट, रसायन, कॉस्मेटिक, होमकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, विस्कोस लिक्विड, जूस और डेयरी, कृषि और कीटनाशक, खाद्य एवं एनसीलरी, कॉस्मेटिक और टॉयलेटरीज और डिस्टिलरी और ब्रेवरीज जैसे उद्योगों को अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है।

कंपनी ने अपने उपकरण पोर्टफोलियो को पैकेजिंग मशीनों की विस्तृत श्रृंखला तक विस्तारित किया है, जिसमें औद्योगिक अर्ध-स्वचालित या स्वचालित तरल भरने वाली मशीनों के साथ Packaging Machines, Semi-Automatic or Automatic Screw or ROPP Capping Machines, Pick and Place Screw Capping Machines  जैसी पैकेजिंग मशीनरी की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

स्वयं-चिपकने वाली स्टिकर लेबलिंग मशीनों, होलोग्राम एप्लिकेटर की विस्तृत श्रृंखला मशीनें, श्रिंक स्लीव एप्लिकेटर मशीन, कन्वेयर और टर्न टेबल, एयर जेट सफाई मशीन, अर्ध-स्वचालित या स्वचालित सिकुडऩ-रैपिंग मशीनें (वेब सीलर), इलेक्ट्रिक टनल और वाइंडर, री वाइंडर और जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी की विभिन्न प्रकार की मशीनें अनुकूल हैं। कंपनी अपनी मशीनों को अपने ब्रांड ‘बॉस’ के तहत बिक्री करती है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों के अपने ब्रांड के तहत यानी व्हाइट लेबल के रूप में भी मशीने निर्मित करके देती है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 5.48 करोड़ रुपए एवं 41.77 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 10.34 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.00 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 12.17 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 8.3 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 7.66 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 4.52 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 1.35 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 65.62 लाख रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.14 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी द्वारा अर्जित ईपीएस 3.38 रुपए के आधार पर कंपनी का आईपीओ महज 19.54 के पीई मल्टीपल पर उपलब्ध हो रहा है जबकि इंडस्ट्री पीई

IPO के संबंध में जानकारी:‘Boss Packaging Solutions Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 3 सितम्बर,2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 12,74,000 शेयर 66 रुपए प्रति शेयर के भाव से जारी कर 8.41 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साईज 2000 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment