गुरूग्राम, जनवरी 2026- BMW Group India ने एक बार फिर से कारों की अब तक की अधिकतम सालाना बिक्री के साथ कारोबार के डायनामिक माहौल में लगातार बेहतरीन performance प्रदर्शित किया है। कंपनी ने calendar year 2025 में 18,001 कारें बेचीं और इस दृष्टि से सालाना 14 फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि के दौरान BMW ने 17,721 units तथा MINI ने 730 units deliver कीं। वहीं BMW Motorrad ने 5,841 motorcycles की delivery दी।
ब्राण्ड की मजबूती और भारतीय उपभोक्ताओं में इसके प्रति खास लगाव के चलते BMW Group India ने दो अंकों में growth तथा पिछले चार सालों में अब तक की अधिकतम sales दर्ज की है। 2025 में हर महीने और हर quarter में अब तक की अधिकतम sales performance देखने को मिली, तिमाही की growth rate भारत में average luxury segment से अधिक रही। चौथी तिमाही यानी October से December के दौरान कारों की अधिकतम बिक्री दर्ज करते हुए 6,023 units बेची गईं, इस दृष्टि से 17 फीसदी सालाना से अधिक बढ़ोतरी हुई।
इस अवसर पर श्री Hardeep Singh Brar, President एवं CEO, BMW Group India ने कहा,
‘‘2025 BMW Group India के लिए record-breaking साल रहा है, इस दौरान हमने अब तक की अधिकतम sales दर्ज की। हमने कारों की बिक्री में 18,000 units का आंकड़ा पार कर लिया, वास्तव में हम 14 फीसदी से अधिक की ज़बरदस्त rate के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो luxury segment में average growth rate से काफी अधिक है। ये आंकड़े उपभोक्ताओं के हमारे brand में भरोसे और उनकी महत्वाकांक्षाओं की पुष्टि करते हैं। सभी segments में sales के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं फिर चाहे internal combustion engine हों, electric vehicle, SAV या sedan या long wheelbase models। luxury electric segment में हमारा नेतृत्व न सिर्फ sustainable mobility को गति प्रदान कर रहा है बल्कि India में luxury car market के बढ़ते आकार के लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न कर रहा है। आने वाले समय में भी हम अपनी विशेषताओं— sheer driving pleasure, unparalleled customer centricity और robust dealer network— पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हमारे उपभोक्ताओं को हर कदम पर खुशी का अनुभव प्रदान करते रहेंगे।’’
sustainable mobility में अग्रणी होने के नाते, BMW Group India ने 2025 में भी most preferred luxury EV brand के रूप में अपनी स्थिति को बरक़रार रखा है। 2025 में 200 से अधिक सालाना growth rate के साथ 3,753 BMW and MINI EVs बेचे गए। आधुनिक products एवं brand trust के चलते GST 2.0 के बाद BMW and MINI EVs की demand लगातार बढ़ी है।
BMW Group India भारत में luxury electric segment में सबसे बड़ा market share बनाती है। साल के दौरान कुल बिक्री में EVs की sales 21 फीसदी रही, जो पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी अधिक थी। BMW EVs दोनों segments— top-end – BMW i7 और entry level – BMW iX— में leader बने हुए हैं। iX1 न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि India में premium EV segment के लिए भी सबसे ज़्यादा बिकने वाला EV रहा।
BMW Group India ने शानदार products, सुविधाजनक charging, assured buy-back एवं ownership की आकर्षक cost के बेहतरीन संयोजन के साथ luxury electric का प्रतिष्ठित ecosystem बनाया है। 2025 में उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई initiatives की शुरुआत की गई जैसे destination charging, smart e-routing, charging concierge, high performance electric corridor आदि। इसके अलावा BMW और MINI के उपभोक्ता कई अग्रणी service providers के साथ partnership के परिणामस्वरूप 6,000 से अधिक charging points को access कर सकते हैं।
BMW range में long wheelbase models लगातार बेहतरीन performance दे रहे हैं और इस segment में 8,608 units की बिक्री के साथ 162 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। long wheelbase models अब BMW की sales का 50 फीसदी हिस्सा बनाते हैं, जो पिछले साल 29 फीसदी था। भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इन models में ज़्यादा space, luxury ambience एवं comfort को सुनिश्चित किया गया है, जिसके चलते देश के luxury उपभोक्ता इन models को खूब पसंद कर रहे हैं। 3 Series BMW के लिए और इस segment में भी सबसे ज़्यादा बिकने वाली premium sedan रही है।
BMW Group India के SAVs ने 10,748 units के साथ 22 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। अपनी versatility, space एवं dynamics के चलते SAV segment कुल sales का 60 फीसदी हिस्सा बनाता है। BMW X1 सबसे ज़्यादा बिकने वाली SAV रही, इसके बाद BMW X5 की बिक्री अधिकतम दर्ज की गई।
MINI India ने 2025 में 730 units बेचीं और 3 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। पिछली तिमाही के दौरान brand ने नए products के launch जैसे MINI Convertible, MINI Countryman JCW ALL4, MINI Countryman SE ALL4 के साथ अपने model portfolio का विस्तार किया है। सबसे ज़्यादा बिकने वाले model MINI Cooper S ने 47 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी है।
BMW Motorrad ने 2025 में 5,841 motorcycles बेचीं। BMW G 310 RR सबसे ज़्यादा बिकने वाली smart-cc bike रही, जिसकी delivery में 24 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई। BMW Motorrad India में high-performance bike segment में अग्रणी premium motorcycle brand रहा। high-end imported bikes के portfolio में भी 7 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई, जहां BMW S 1000 RR, BMW 900 GS / GSA, BMW 1300 GS / GSA की demand सबसे अधिक रही।

