Jodhpur में नए शोरूम के साथ Retail.Next का विस्तार
जयपुर 19 March 2026: BMW Group India ने Rajasthan के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए MINI ब्राण्ड के लॉन्च के साथ राज्य में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। कंपनी ने Blue City Jodhpur में अपना नया शोरूम खोला है। इसके साथ BMW Group India अब Jaipur, Udaipur और Jodhpur सहित Rajasthan के मुख्य शहरों में मौजूद है।
Sanghi Classic 2009 से Rajasthan में BMW के एक्सक्लुज़िव डीलर पार्टनर हैं और अब MINI को रिप्रेज़ेन्ट करने के लिए भी उन्हें ही नियुक्त किया गया है। इस लॉन्च के साथ MINI ने उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण लक्ज़री ऑटोमोबाइल मार्केट्स में से एक में प्रवेश किया है तथा अपने डायनामिक पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर श्री Hardeep Singh Brar, President एवं CEO, BMW Group India ने कहा, ‘‘BMW Group India सफलता के पथ पर अग्रसर है, हम अपने बेहद महत्वाकांक्षी ब्राण्ड्स को देश भर के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। Rajasthan हमेशा से वाइब्रेन्ट मार्केट रहा है, जहां डिज़ाइन, विशिष्टता और शाही अनुभवों को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है और हमें यहां विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। सबसे पहले, राज्य में MINI का प्रवेश शहरी प्रशंसकों को रचनात्मक एवं अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, हमें भी एक नए सेगमेन्ट तक पहुंच देगा। दूसरा, Jodhpur में नए शोरूम के साथ अब BMW और MINI दोनों मौजूद हैं, जो राज्य के उपभोक्ताओं को आधुनिक, सहज एवं अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’
श्री Puneet Sanghi, Dealer Principal, Sanghi Classic ने कहा, ‘‘BMW Group India के साथ हमारी लम्बी साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। MINI रचनात्मकता, विशिष्टता और ड्राइविंग की अनूठी भावना की अभिव्यक्ति करता है, जो Rajasthan के बदलते लक्ज़री उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ती है। हमारी Jaipur यूनिट को Retail.Next में बदला गया है और हमने Jodhpur में भी आधुनिक Retail.Next यूनिट के द्वार खोल दिए हैं। प्रीमियम मोबिलिटी की बढ़ती मांग के बीच, Sanghi Classic राज्य में अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है और क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सेल्स एवं सर्विस का लक्ज़री अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
MINI एक ऐसा ब्राण्ड है जिसे हेरिटेज एवं इनोवेशन के संयोजन के लिए जाना जाता है, और अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहते हुए अपने आप को नए रूप में ढालता रहा है। तकरीबन आधी सदी पहले Sir Alec Issigonis ने पहली MINI का स्कैच बनाया, तब से यह कार स्टाइल, एक अनूठी पहचान और जोश से भरपूर ड्राइविंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। सिर्फ एक कार से बढ़कर, MINI ऐसी जीवनशैली का प्रतीक है, जो व्यक्तित्व, रचनात्मकता और अनूठे तरीके से खुद की अभिव्यक्ति का जश्न मनाती है। ओरिजिनेलिटी के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि MINI कभी पुराना न पड़ने वाला आइकन बनी रहे।
MINI India ने देश भर में नौ Authorized Dealerships स्थापित कर डीलर पार्टनर्स- Bird Automotive (Delhi NCR), Krishna Automobiles (Chandigarh), Infinity Cars (Mumbai), KUN Exclusive (Chennai, Hyderabad और Bengaluru), Bavaria Motors (Pune), EVM Autokraft (Kochi), Gallops Autohaus (Ahmedabad), OSL Prestige (Kolkata), Sanghi Classic (Jaipur और Jodhpur) के साथ अपनी स्थिति को मजबूत बनाया है तथा MINI Cooper S, MINI Convertible, MINI Countryman E, MINI John Cooper Works Countryman ALL4 जैसे आइकोनिक प्रोडक्ट्स पेश किए हैं।
Retail.Next लक्ज़री ऑटोमोटिव सेगमेन्ट में ऑटोमोटिव रिटेल अनुभव को नया आयाम देता है। यह सेल्स एवं सर्विस की सभी ज़रूरतों के लिए सहज अनुभव प्रदान करता है। यह डिजिटल इनोवेशन एवं पर्सनलाइज़्ड सर्विस का अनूठा संयोजन है। इसका लेआउट मिनिमलिस्ट डिज़ाइन के साथ पूरे शोरूम में सहज प्रवाह प्रदान करता है। पूरी यूनिट में हाई-टेक डिजिटल इंटरफेस को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे ग्राहक कार के फीचर्स को देख सकते हैं, अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ करा सकते हैं और अपनी ज़रूरत के अनुसार सुझाव पा सकते हैं।
Retail.Next ‘Central Customer Walkway’ के साथ आगंतुकों और कारों को प्राथमिकता देता है। ‘One Floor’ और ‘One Ceiling’ की अवधारणा के तहत, BMW, MINI और BMW Motorrad, सेल्स और सर्विस, नई गाड़ियां और BMW Premium Selection – यानी प्री-ओन्ड कारें – सभी एक ही तरह के फ़्लोर पर मौजूद होती हैं, और अलग-अलग बिज़नेस एरिया को अलग नहीं किया जाता। सेल्स और सर्विस के लिए एक ही निर्धारित एंट्री पॉइंट होने से डीलरशिप में घूमना और सेल्स या सर्विस से जुड़े सवालों के जवाब पाना आसान हो जाता है।
Jaipur का अत्याधुनिक शोरूम Sanghi Garden, Tonk Road पर स्थित है। यह 3200 वर्गफीट में फैला है, जहां 4 BMW और 1 MINI कारों को डिस्प्ले किया गया है। वर्कशॉप में कार की व्यापक सर्विस के लिए सभी आधुनिक उपकरण और 8 मैकेनिकल बेज़ हैं।

