बिजनेस रेमेडीज़/भरतपुर। ब्लूस्मार्ट, भारत की सबसे बड़ी 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कैब सेवा, 30 और 31 अगस्त को होटल परविंदर मंगल, वेयर हाउस रोड, बयाना, भरतपुर में ड्राईवर नौकरी मेला का आयोजन कर रही है। इस मेले में ब्लूस्मार्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरू के लिए ड्राइवर्स की भर्ती की जाएगी। इस समय ब्लूस्मार्ट के पास 10,000 से ज़्यादा ड्राईवर पार्टनर्स हैं।
पिछले एक माह में ब्लूस्मार्ट ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भर्तियां की हैं, जिसमें विभिन्न शहरों के ड्राईवर्स ने हिस्सा लिया था। अब कंपनी अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है, इसलिए और ज्यादा ड्राईवर पार्टनर्स की भर्ती करके उन्हें दिल्ली, गुडग़ाँव और बैंगलुरू जैसे शहरों में रोजगार के स्थिर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
ब्लूस्मार्ट फ्लीट के को-फाउंडर एवं सीईओ, अनिरुद्ध अरुण ने कहा कि ब्लूस्मार्ट की सफलता में हमारे ड्राईवर पार्टनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। भरतपुर के इस पहले नौकरी मेला में आपको हमारे 10,000 से ज्यादा ड्राईवर पार्टनर्स के समुदाय में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे पहले ब्लूस्मार्ट द्वारा हरियाणा, राजस्थान, बिहार और यूपी में सैंकड़ों ड्राइवर्स की भर्ती की जा चुकी है। इस नौकरी मेले द्वारा हम ड्राइवर्स को ब्लूस्मार्ट फ्लीट का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
ब्लूस्मार्ट द्वारा ड्राइवर्स को 30,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रतिमाह के बीच की आय के साथ अनेक फायदे जैसे बीमा, प्रोत्साहन, साप्ताहिक भुगतान, आरामदायक शिफ्टें, जॉईनिंग बोनस और कार खरीदने एवं उसके रखरखाव के लिए जीरो निवेश का लाभ प्रदान किया जाता है। मेले का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है। पहले दिन स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया होगी जिसमें ड्राइविंग टेस्ट और कागजात की जाँच होगी। दूसरे दिन चयनित उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग सैशन होगा।
ड्राईवर पार्टनर बनने के लिए आपके पास वैध ड्राईविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, वर्तमान एवं स्थायी पते का प्रमाण और एक सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है। यह अद्वितीय नौकरी मेला भारत के छोटे शहरों के लोगों को एक समान आर्थिक अवसर और स्थायी नौकरी प्रदान करने की ब्लूस्मार्ट की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। ब्लूस्मार्ट द्वारा ड्राइवर्स को भारत में ईवी क्रांति का हिस्सा बनकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर दिया जा रहा है। ड्राइवर्स इस मेले में आकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

