Friday, September 25, 2026 |
Home Corporate WorldIntegrated IT और Digital Infrastructure समाधान कंपनी है ‘Benchmark Infotech Services Limited’

Integrated IT और Digital Infrastructure समाधान कंपनी है ‘Benchmark Infotech Services Limited’

by Business Remedies
0 comments

आज खुलकर 29 सितम्बर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

कोलकाता आधारित ‘Benchmark Infotech Services Limited’ Integrated IT और Digital Infrastructure समाधान कंपनी है। कंपनी द्वारा Working Capital आवश्यकताओं और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2007 में निगमित Benchmark Infotech Services Limited एक Integrated IT और Digital Infrastructure समाधान कंपनी है और यह भारत भर में सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, Institutional Customers और Private Sector Customers को संपूर्ण Technology Infrastructure समाधान प्रदान करती है। कंपनी Networking, Communication System, Structured Cabling, Fiber Optic Infrastructure, Surveillance System, Audio-Visual Solutions, Data Center Infrastructure, Cloud Solutions और Annual Maintenance Services के Turnkey Execution में विशेषज्ञता रखती है।

Service Portfolio

Integrated IT Solutions: (IT Infrastructure Solutions की Supply, Installation और Commissioning)

Annual Maintenance Contract (AMC) और Facility Support Services

Fiber Optic Infrastructure Solutions

कंपनी एक Integrated Business Model के माध्यम से काम करती है और System Design, Engineering, Procurement, Installation, Commissioning, System Integration, Testing, Maintenance और After-Sales Support सहित संपूर्ण Project Lifecycle Services प्रदान करती है। यह Fiber Optic Network Execution, Dark Fiber Leasing, Cloud Computing, Virtualization, Data Storage Solutions और AI-enabled Edge Computing Infrastructure भी प्रदान करती है। कंपनी ने Artificial Intelligence (AI) Laboratory Solutions की पेशकश भी शुरू कर दी है, जिसमें AI Laboratories की स्थापना और AI, Machine Learning और अन्य Computing Applications के लिए Edge Computing Nodes और संबंधित Infrastructure प्रदान करना शामिल है, जैसे कि AI Laboratories, GPU-enabled Computing Platforms, Enterprise Storage, High-Performance Networking और AI-ready Data Infrastructure। 30 जून, 2026 तक, कंपनी में Operations, Engineering, Design, Marketing, Finance, Procurement और Administration Departments में 54 Professionals कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3,476.07 लाख रुपए का कुल Revenue और 148.02 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5,079.54 लाख रुपए का कुल Revenue और 583.04 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 6,399.21 लाख रुपए का कुल Revenue और 1,021.80 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 16.88 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव

48 वर्षीय विनीत कुमार गुप्ता कंपनी के Promoter, Chairman और Managing Director हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से Electronics और Communication Engineering में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें IT और Consulting Services में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे Organization के समग्र Leadership, Technology Strategy, Operational Excellence और Long-Term Business Development के लिए जिम्मेदार हैं।

 

41 वर्षीया जूली गुप्ता कंपनी की Promoter और Executive Director हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें Network Operation Center (NOC), Conference Room और Audio-Visual System सहित IT Infrastructure Solutions के Design में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे कंपनी की Designing Activities की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें Project की आवश्यकताओं और Specifications के अनुसार Solutions की Planning और Designing शामिल है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Benchmark Infotech Services Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 29 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 38,58,000 Equity Shares 104 से 110 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 42.44 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment