Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceBalanced एडवांटेज Fund हैं Smart Asset एलोकेटर

Balanced एडवांटेज Fund हैं Smart Asset एलोकेटर

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
बाजार अभी पूरी तरह से अस्थिर हैं, और मौजूदा समय में क्या ऐसा निवेश करना एक आदर्श विकल्प नहीं होगा, जो इक्विटी और डेट के बीच एसेट एलोकेशन को डायनेमिक रूप से एडजस्ट कर पोर्टफोलियो को बेहतर रिटर्न प्रदान करे? बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ ) को निवेश की इसी रणनीति को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव को कम करते हुए इक्विटी जैसा रिटर्न प्रदान कर सकता है, जिससे ये फंड कन्जर्वेटिव और पहली बार निवेश कर रहे निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाते हैं।
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड क्यों चुनें :
अनुकूलित रिटर्न और स्थिरता : बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बाजार की अस्थिरता को कम करते हुए लगातार ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए इक्विटी और डेट के बीच एक्टिवली एडजस्ट करते हैं।
टैक्स एफिशिएंसी: ये फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड के टैक्स बेनेफिट का लाभ उठाते हैं, जिससे वे निवेश के टैक्स एफिशिएंट विकल्प बन जाते हैं।
अनिश्चित बाजारों में बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड : बैलेंस्ड एडवांटेज फंड को बाजार की अलग अलग परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो ग्रोथ और निवेशकों की पूंजी की सुरक्षा का संतुलन देता हैं।
जनवरी 2025 तक, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों से पता चलता है कि 50.90 लाख इन्वेस्टर्स फोलियो के साथ 34 बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों ने सामूहिक रूप से 4.08 लाख करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन किया। पिछले 3 महीनों में, हाइब्रिड फंडों में कुल नेट फ्लो का लगभग एक-चौथाई हिस्सा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का रहा।
केस स्टडी: बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड : टॉप प्रदर्शन करने वाले बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में से एक, बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, मार्केट कैपिटलाइजेशन में एक डायनेमिक एसेट एलोकेशन रणनीति का पालन करता है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा एमएफ के सीआईओ – इक्विटी, संजय चावला के नेतृत्व में यह फंड सक्रिय रूप से बाजार की परिस्थितियों के आधार पर एसेट एलोकेशन समायोजित करता है:
2021: वैल्युएशन बढऩे पर इक्विटी एलोकेशन 44 प्रतिशत तक गिर गया।
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद : बाजार में गिरावट का फायदा उठाने के लिए इक्विटी एक्सपोजर बढक़र 74 प्रतिशत हो गया।
पोस्ट-कोविड : बाजार में रिकवरी का लाभ उठाते हुए इक्विटी एलोकेशन 87 प्रतिशत पर पहुंच गया।
फंड हाउस के अनुसार, इस रणनीति ने स्कीम को निफ्टी 50 के 73 अपसाइड पर कब्जा करने में सक्षम बनाया है, जबकि डाउनसाइड रिस्क को सिर्फ 32 फीसदी तक सीमित कर दिया है। इंसेप्शन के बाद से, इस फंड ने सिर्फ 59 फीसदी एवरेज नेट इक्विटी एलोकेशन के साथ निफ्टी 50 टीआरआई का 93 फीसदी रिटर्न दिया है।
प्रदर्शन और अल्फा जनरेशन: बड़ौदा बीएनपी पारिबा के अनुसार, उनके बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का 3-ईयर रोलिंग रिटर्न एवरेज 14.7 फीसदी है, जो इसके बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करता है।



You may also like

Leave a Comment