नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 62.60 करोड़ रुपए के मुकाबले 12.52 फीसदी कम 54.76 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.65 करोड़ रुपए के मुकाबले 25.41 फीसदी अधिक 8.34 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 116.11 करोड़ रुपए के मुकाबले 5.37 फीसदी कम 109.87 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 17.30 करोड़ रुपए के मुकाबले 10.52 फीसदी कम 15.48 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6.70 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां : जनवरी 2005 में निगमित, बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स लिमिटेड कोएक्स फिल्में, लैमिनेट्स और लेबल बनाती है। कंपनी एफएमसीजी उद्योग, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, चिपकने वाले, इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों, फार्मास्यूटिकल्स, सौंदर्य प्रसाधन, निर्माण और अन्य के लिए आदर्श लचीली पैकेजिंग सामग्री का उत्पादन करती है। कंपनी के प्राथमिक ग्राहकों में अपने क्षेत्रों और घरेलू बाजार के प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं।
कंपनी 3-लेयर और 5-लेयर पॉली फिल्म्स, लैमिनेट्स, वैक्यूम पाउच, बल्क लाइनर्स और पीवीसी श्रिंक लेबल्स का उत्पादन करती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए पसंदीदा पैकेजिंग विक्रेता बनने के लिए विस्तार के बाद 7-लेयर फिल्में जोडऩे की योजना बना रही है। कंपनी की हिमाचल प्रदेश के बद्दी में तीन विनिर्माण इकाइयां हैं।

