बिजनेस रेमेडीज। Bansal Wire Industries Ltd (“बंसल वायर” या “कंपनी”), इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/निर्गम बुधवार, 3 जुलाई, 2024 को खोलेगी। प्रत्येक अंकित मूल्य रूपये 5 इक्विटी शेयरों के कुल निर्गम आकार में रूपये 7,450 मिलियन तक का फ्रेश इश्यू शामिल है (“कुल निर्गम आकार”)। एंकर निवेशक बोली की तिथि मंगलवार, 2 जुलाई, 2024 होगी। बोली/निर्गम बुधवार, 3 जुलाई, 2024 को खुलेगा और शुक्रवार, 5 जुलाई, 2024 को बंद होगा।
निर्गम का प्राइस बैंड रूपये 243 से रूपये 256 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 58 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 58 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। कंपनी इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग (ए) हमारी कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या हिस्से का पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान करने के लिए करने का प्रस्ताव करती है, जिसका अनुमान रूपये 4526.83 मिलियन है; (बी) हमारी सहायक कंपनी में इसके कुछ बकाया उधारों के सभी या हिस्से का पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान करने के लिए निवेश, जिसका अनुमान रूपये 937.08 मिलियन है; (सी) हमारी कंपनी की अनुमानित रूपये 600 मिलियन कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को फाइनेंस करना (“निर्गम का उद्देश्य”)। ये इक्विटी शेयर 27 जून, 2024 को कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, दिल्ली और हरियाणा, नई दिल्ली (“आरएचपी”) के पास दाखिल किए गए हैं और इन्हें बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

