Monday, August 24, 2026 |
Home Corporate Worldफसल सुरक्षा के लिए एग्रोकेमिकल उत्पाद निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Ambey Laboratories Limited’

फसल सुरक्षा के लिए एग्रोकेमिकल उत्पाद निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Ambey Laboratories Limited’

3 जुलाई को खुलकर 5 जुलाई 2024 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments
'Ambey Laboratories Limited'

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नई दिल्ली आधारित ‘Ambey Laboratories Limited’

फसल सुरक्षा के लिए एग्रोकेमिकल उत्पाद निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।

यह करती है कंपनी: 1985 में निगमित, अंबे लेबोरेटरीज लिमिटेड’ फसल सुरक्षा के लिए एग्रोकेमिकल उत्पाद बनाती है। कंपनी लगभग चार दशकों से कृषि रसायन क्षेत्र में सेवा दे रही है। कंपनी 2,4-डी बेस केमिकल्स का निर्माण और आपूर्ति करती है।

राजस्थान के बहरोड़ में कंपनी की विनिर्माण इकाई, गुणवत्ता अनुसंधान संगठन द्वारा आईएसओ 9001:2015 और यूनाइटेड एक्रिडिटेशन फाउंडेशन द्वारा आईएसओ 14001:2015 से प्रमाणित है।

कंपनी वर्तमान में अपने ग्राहकों जैसे एरोमैटिक रसायन प्राइवेट लिमिटेड, जेआर जिंदल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और एससी फॉर्म्युलेटर कंपनी लिमिटेड जैसे बड़े कॉर्पोरेट शामिल हैं, के लिए निम्नलिखित उत्पाद निर्माण एवं आपूर्ति करती है।

2,4-डी एसिड 98% टीसी
2,4-डी सोडियम 95% एसपी
2,4-डी अमीन 866 | 720 | 480 ग्राम/ली एसएल
2,4-डी इथाइल हेक्सिल एस्टर 96% टीसी
2,4-डी इथाइल एस्टर 96% टीसी
क्लोरपायरीफॉस 97%टीसी / 20%ईसी / 50%ईसी
थियामेथोक्सम 96%टीसी / 25% डब्ल्यूजी/ 75%एसजी
प्रेटिलाक्लोर 95%टीसी / 50%ईसी / 37%ईडब्ल्यू
मेट्रिबुज़िन 97%टीसी / 70%डब्ल्यूएस
हेक्साकोनाज़ोल 92% टीसी / 5% एससी / 5% ईसी / 10% ईसी
मेटलैक्सिल 98%टीसी / 35%डब्लूएस आदि।
31 अक्टूबर, 2023 तक कंपनी विभिन्न विभागों में 220 लोग कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 82.41 करोड़ रुपए एवं 10.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ ,वित्त वर्ष 2022 में 85.11 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.57 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि और वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल राजस्व 107.43 करोड़ रुपए एवं 4.56 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में

31 जनवरी 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 100.43 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।

वित्त वर्ष 2024 में 31 जनवरी 2024 तक की अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.01 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में
31 जनवरी 2024 तक की अवधि में कंपनी की कुल असेट्स 86.20 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 34.31 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 15.62 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 20.05 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.58 है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

 

 

42 वर्षीय कंपनी प्रवर्तक अर्चित गुप्ता प्रमोटर परिवार का हिस्सा हैं और 9 जुलाई 2004 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। वे कंपनी के सीईओ के रूप में प्रशासन को सक्रिय रूप से संभाल रहे हैं। उनके पास एग्रोकेमिकल्स और एफएमसीजी में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ग्रीनफील्ड परियोजना से कृषि रसायन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

 

37 वर्षीय कंपनी प्रवर्तक अर्पित  गुप्ता प्रमोटर के परिवार का हिस्सा हैं और 29 सितंबर 2012 से बिक्री प्रमुख के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं। उनके पास कृषि-रसायन और एफएमसीजी में लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। एसोसिएशन के बाद से वह कृषि रसायनों की पूरी बिक्री और खरीद के प्रबंधन में सहायक रहे हैं।

 

 

 

42 वर्षीया कंपनी प्रवर्तक सरीना गुप्ता प्रमोटर समूह की सदस्य हैं और 2018 से कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन को संभाल रही हैं। 2023 में, उन्हें बोर्ड के सदस्यों द्वारा कंपनी के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है और उनके नाम पर प्रमुख शेयरधारिता है।

 

 

 

 

 

36 वर्षीया कंपनी प्रवर्तक ऋषिता गुप्ता प्रमोटर समूह की सदस्य हैं और 2019 से कंपनी का प्रशासन संभाल रही हैं। 2023 में उन्हें बोर्ड के सदस्यों द्वारा कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है और वह कंपनी की ऑडिट समिति और एनआर की सदस्य हैं।

 

 

 

 

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Ambey Laboratories Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 4 जुलाई को खुलकर 8 जुलाई 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा आईपीओ के तहत 10 रुपए फेसवैल्यू के 62,58,000 फ्रेश इक्टिी शेयर बिक्री किए जाएंगे जबकि कंपनी के शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 3,12,000 शेयर बिक्री कर पूंजी हासिल की जाएगी। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment