Thursday, October 30, 2025 |
Home » Bank of Baroda ने एक विशेष सुरीले गीत की प्रस्तुति के साथ छठ पर्व मनाया

Bank of Baroda ने एक विशेष सुरीले गीत की प्रस्तुति के साथ छठ पर्व मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली छठ महापर्व भारत के सबसे पवित्र और जीवंत त्योहारों में से एक है जिसे बिहार, झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में गहरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। पवित्रता, कृतज्ञता और मनुष्यों और प्रकृति के बीच साहचर्य का प्रतीक यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का स्मरण कराता है।
इस वर्ष, भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने छठ महापर्व के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक पहल में सहभागिता की है। इस पहल के तहत, बैंक द्वारा एक भावपूर्ण सुरीला गीत तैयार कर प्रस्तुत किया गया है जो इस त्योहार के रीति-रिवाजों, भावनाओं और समाज को एक सूत्र में पिरोने के मूल भाव को अभिव्यक्त करता है। इस सहभागिता के माध्यम से, Bank of Baroda का उद्देश्य भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने की प्रतीक परंपराओं का सम्मान करने के साथ-साथ लाखों लोगों को प्रेरित करने वाली कहानियों और भावनाओं को अभिव्यक्त करना है।

बैंक की यह साझेदारी इस विश्वास को पुष्ट करती है कि हमारा संस्थान न केवल देश के आर्थिक विकास में सार्थक भूमिका निभा रहा है, बल्कि लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सुरीला गीत छठ पर्व की भव्यता और शान की सजीव प्रस्तुति है, जिसमें उगते सूरज से लेकर और अस्त होते सूर्य के समय नदी के किनारे एकत्रित परिवारों की सामूहिक श्रद्धा एवं प्रार्थनाओं के दृश्यों को समाहित किया गया है। अविस्मरणीय दृश्यों और दिल को छू लेने वाले बोलों के माध्यम से यह गीत इस पर्व के मूल में निहित विश्वास, भक्ति और शक्ति का उत्सव मनाता है। सिर्फ 24 घंटे में करीब 3 लाख व्यूज के साथ, इस गीत ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इस सहभागिता के बारे में बात करते हुए, सुरेश गजेंद्रन, उप महाप्रबंधक (विपणन एवं ब्रांडिंग), Bank of Baroda ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा से ही एकसूत्र में बांधने वाली भारत की परंपराओं और मूल्यों का उत्सव मनाने में विश्वास करता है। इस पहल के माध्यम से, हमें गर्व है कि हम एक ऐसे गीत के निर्माण का हिस्सा हैं जो छठ त्योहार का प्रतिनिधित्व करने वाले भक्ति भाव और सांस्कृतिक गौरव के भाव को खूबसूरती से अभिव्यक्त कर रहा है।
Bank of Baroda के लिए, यह पहल सांस्कृतिक सराहना से कहीं बढक़र है। बैंक जिस समाज और लोगों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है, उसकी कहानियों, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और एकजुटता के भाव में योगदान करने वाले इस गीत के निर्माण में सहभागिता बैंक के वृहतर उद्देश्यों की पुष्टि करता है। बैंक भारत की परंपराओं की गहराई और विविधता को अभिव्यक्ति करने वाली सभी पहलों के साथ हमेशा से ही जुड़ा रहा है, साथ ही, इस बात को भी समझता है कि संस्कृति पीढय़िों के बीच एक समन्वय सेतु के रूप में कार्य करती है। इस पहल को सहयोग प्रदान करते हुए, Bank of Baroda इस बात की पुष्टि करता है कि प्रगति का अर्थ केवल आर्थिक उन्नति भर नहीं है, बल्कि उन मूल्यों, विश्वासों और अभिव्यक्तियों को संरक्षित करना भी है जो वास्तव में भारत को अद्वितीय बनाते हैं।

 



You may also like

Leave a Comment